IPL Auction 2024: IPL 2024 के ऑक्शन में Mitchell Starc और Pat Cummins पर बरसे पैसे, दो खिलाड़ियों पर लुटाए 45 करोड़
Advertisement

IPL Auction 2024: IPL 2024 के ऑक्शन में Mitchell Starc और Pat Cummins पर बरसे पैसे, दो खिलाड़ियों पर लुटाए 45 करोड़

Mitchell Starc And Pat Cummins price in IPL Auction 2024 : आईपीएल के इतिहास में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और पैट कमिंस को IPL 2024 के ऑक्शन में अब तक की सबसे ज्यादा राशि मिली है. फेंचाइजीस ने इन दोनों खिलाडियों में करीब 45 करोड़ खर्च किए हैं.

 

Mitchell Starc और Pat Cummins पर बरसे पैसे.

most costly players IPL Auction 2024, IPL Auction 2024:  IPL 2024  का मिनी ऑक्शन दुबई में चल रहा है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस रहे. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा है. वहीं न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं.

इसके अलावा हर्षल पटेल आज के इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने हैं. उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा है. वहीं, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को लेकर जो उम्मीद जताई जा रही थी कि वो सभी को हैरान कर सकते हैं, उन्होंने सच में हैरान कर दिया. क्योंकि रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिके हैं. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है. वहीं श्रीलंका के हसरंगा को हैदराबाद ने 1.50 करोड़ में खरीदा है.

यह भी पढ़ें

कप्तानी छूटने के बाद, क्या IPL 2024 में Kohli के साथ RCB में दिखेंगे Rohit Sharma?

कौन खिलाड़ी कितने में बिका (IPL Auction 2024 Live sold player List)

रोवमैन पॉवेल- 7.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 
हैरी ब्रूक - 4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 
ट्रेविस हेड - 6.80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद 
वानिंदु हसारंगा - 1.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
रचिन रवींद्र - 1.80 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 
शार्दुल ठाकुर - 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 
अजमतुल्लाह उमरजई - 50 लाख, गुजरात टाइटन्स 
पैट कमिंस - 20.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

गेराल्ड कोएत्जी - 5 करोड़, मुंबई इंडियंस 
हर्षल पेटल - 11.75 करोड़, पंजाब किंग्स 
 डेरिल मिचेल- 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
क्रिस वोक्स - 4.20 करोड़, पंजाब किंग्स
ट्रिस्टन स्टब्स- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स 
केएस भरत - 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स 
चेतन सकारिया- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स 
अल्जारी जोसेफ - 11.50 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 
उमेश यादव - 5.80 करोड़, गुजरात टाइटन्स 
शिवम मावी - 6.40 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 
मिचेल स्टार्क - 24.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
जयदेव उनादकट - 1.6 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
दिलशान मदुशंका - 4.60 करोड़, मुंबई इंडिंयंस

Trending news