Jaipur: 1 दिसंबर से रेल सेवाएं रद्द, फेरों में रहेगी कमी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1445148

Jaipur: 1 दिसंबर से रेल सेवाएं रद्द, फेरों में रहेगी कमी

Jaipur News: कोहरे के मौसम में 02 रेलसेवाओं को रद्द/02 रेलसेवाओं को आंशिक रद्द/04 रेलसेवाओं में फरों में कमी की जा रहा हैं.

 

Jaipur: 1 दिसंबर से रेल सेवाएं रद्द, फेरों में रहेगी कमी

Jaipur News: रेलवे द्वारा आगामी कोहरे के मौसम में 02 रेलसेवाओं को रद्द/02 रेलसेवाओं को आंशिक रद्द/04 रेलसेवाओं में फरों में कमी की जा रहा हैं. उत्तर  पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों में रेलसेवाओं को 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक रद्द/आंशिक रद्द/फेरों में कमी की जा रहा है. 

रद्द रेलसवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक (गुरू, शनि) रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 25.02.2023 (26 ट्रिप) तक रद्द रहेगी.

2. गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक (शुक्र व रवि) रेलसेवा दिनांक 02.12.2022 से 26.02.2023 तक (26 ट्रिप) तक रद्द रहेगी.

आंशिक रद्द रेलसवाएं (प्रारंभिक  स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14712, श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक सहारनपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी,,,, यह रेलसेवा सहारनपुर-हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

2. गाड़ी संख्या 14711, हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक सहारनपुर से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हरिद्वार-सहारनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

रेलसेवाओं के फेरों में कमी
1. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर- सियालदाह (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक से 01.12.2022 से 28.02.2023 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार (39 ट्रिप) को रद्द रहेगी.
2. गाड़ी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02.12.2022 से 01.03.2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार (39 ट्रिप) को रद्द रहेगी.
3. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ (प्रतिदिन)  एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक  03.12.2022 से 25.02.2023 तक प्रत्येक शनिवार (13 ट्रिप) को रद्द रहेगी.
4. गाड़ी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.12.2022 से 28.02.2023 तक प्रत्येक मंगलवार (13 ट्रिप) को रद्द रहेगी.

Trending news