Rajasthan live News, 15 november 2024: राजस्थान के लिए आज का दिन बेहद खास है.उपचुनाव में वोटिंग के दौरान नरेश मीणा द्वारा SDM अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने के मामले में अब भी बवाल मचा हुआ है. नरेश मीणा को गुरुवार को गिरफ्तार कर जयपुर लाया गया. वहीं SDM अमित कुमार चौधरी ने नरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस ने नरेश के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. टोंक बवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है VC के जरिए नरेश मीणा को कोर्ट में पेशी हुई.
राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.
Trending Photos

जयपुर
डॉक्टर किरोडी लाल मीणा कि पत्रकारों कैमरे की भरपाई मैं करूंगा
5 लाख रुपए मेरे भाई के चुनावी चंदे में से बचे हैं उसमें से कैमरे की राशि दी जाएगी
जयपुर
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा, हमने पत्रकारों की सुरक्षा पुख्ता की जाएगी
मैंने पदभार ग्रहण करते ही DGP को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्र लिखा था
अब फिर से पत्र की समीक्षा की जाएगी कि आखिर उसमें हुआ क्या
मुख्यमंत्री खुद चिंतित पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर
टोंक बवाल को लेकर बड़ी खबर
SDM थप्पड़ कांड में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गिरफ्तार करने का मामला
पुलिस ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए
नरेश मीणा को VC के जरिए किया मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश
VC के जरिए नरेश मीणा को कोर्ट में पेश कर
पुलिस ने की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की मांग
जिस पर कोर्ट ने नरेश मीणा को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के दिए आदेश
वकील सीताराम शर्मा ने दी जानकारी
Rajasthan News: नरेश मीणा की गिरफ्तारी का मामला
नरेश मीणा को निवाई कोर्ट में किया जाएगा पेश
थोड़ी देर में नरेश मीना को लेकर पुलिस पहुँची निवाई के अवकाशकालीन एडीजे कोर्ट
Rajasthan News: जवाहर बेढम और किरोड़ी लाल के बीच हो रही बात.
प्रतिनिधि मंडल के सदस्य भी है दोनों के साथ मौजूद.
देवली उनियारा प्रकरण में हुई घटनाओं को लेकर कर रहे चर्चा.
Rajasthan News: RAS अमित चौधरी के साथ मारपीट प्रकरण. अमित चौधरी ने कहा-मेरा कोई निजी पक्ष नहीं है. मतदान का बहिष्कार चल रहा था. ECI के सीनियर अधिकारी थे वहां पर. हमने कर्तव्यों की पूर्ति की. तुरंत अरेस्ट की प्रक्रिया रहती है. प्रशासनिक व्यवस्था है कि प्रत्याशी को पोल का फेयर चांस मिले. चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होना थी प्राथमिकता. संभव नहीं हो पाता कि एरिया मजिस्ट्रेट विधानसभा के हर क्षेत्र में पहुंचे. जिला कलेक्टर के निर्देश अनुसार काम होता है. मैंने भी प्राथमिकी मैंने दर्ज कराई है. थप्पड़ मारना क्रिमिनल एक्टिविटी थी. सभी ने अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया. यह संभव नहीं कि जबरदस्ती वोट डलवाया जाए. मेरी जगह कोई और होता तो उसके साथ ऐसा हो सकता था. कार्रवाई सही ढंग से होगी ऐसी आशा जताई. टोंक शांतिपूर्ण, बाहरी लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने ही उपद्रव किया था.
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम के आवास पहुंचे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ है समाज का प्रतिनिधिमंडल
देवली उनियारा के नरेश मीणा मामले में वार्ता करने आ रहे हैं किरोड़ी लाल मीणा
समरावता गांव में नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद उपद्रव का मामला
जिला कलेक्टर डॉ.सौम्या झा एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान समरावता गांव पहुंचे. विधानसभा उपचुनाव के तहत 13 नवंबर को हुई घटनाओं का लिया जायजा. पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर की चर्चा, हर सम्भव मदद करने का दिया आश्वासन.
नरेश मीणा थप्पड़ कांड मामला
RAS एसोसिएशन की बैठक खत्म
पेन डाउन हड़ताल ख़त्म करने को लेकर फ़ैसला
RAS एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने कहा
ऑफिसर प्रोटेक्टशन एक्ट सहित
सभी मांगों को लेकर सभी संगठनों की समन्वय समिति का गठन किया
एक महीने बाद फिर से होगी बैठक
30 दिन में मांगे नहीं माने जाने पर फिर से होगा कार्य बहिष्कार
Naresh Meena Slap Incident
मालपुरा (टोंक)
SDM मालपुरा अमित कुमार चौधरी पर प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा थप्पड़ मारने का मामला
गिरफ्तार नरेश मीणा को आज कोर्ट में या ऑनलाइन पेश कर सकती है.
पुलिस मालपुरा क्षेत्र में पुलिस की दौड़ रही है गाड़ियां
नरेश मीणा को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है
सुरक्षा को लेकर आज अवकाशकालीन निवाई कोर्ट में या ऑनलाइन भी पेश करने की मिल रही है जानकारी
Naresh Meena Slap Incident
नरेश मीणा की गिरफ्तारी का मामला
निवाई कोर्ट में पेश किया जा सकता नरेश मीणा
थोड़ी देर में पेश किया जा सकता है नरेश मीणा को
कोर्ट में वकील कर रहे इंतजार
जानकार सूत्रों के हवाले से खबर
जानकार सूत्रों के हवाले से खबर निवाई कोर्ट में नरेश मीना को पेश किया जाएगा. दोपहर 2 बजे तक कभी भी पेश किया जा सकता है. हालांकि पुलिस अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं. निवाई कोर्ट के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया.
Rajasthan live News: नरेश मीणा के समर्थक जयपुर कोटा हाईवे पर जुटने लगे. हाईवे के होटलों पर अलग-अलग जगहों पर लोग बैठे. पुलिस प्रशासन जाब्ते के साथ अलर्ट मोड पर है. STF, RAC, टोंक पुलिस लाइन और देवली सर्किल के सभी थानों के जाब्ते को देवली बुलाया. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने की योजना है. पुलिस ने फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी अलर्ट रखा है. प्रशासन ने हर परिस्थिति से निपटने के संकेत दिए. नरेश मीणा के समर्थको ने जयपुर कोटा हाईवे को जाम करने के संकेत दिया थे.
टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने की ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की. कहा- पूरा घटनाक्रम नरेश मीणा के द्वारा प्री-प्लान था. पंचायत समिति बदले जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष था. आचार संहिता और चुनाव के चलते ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था. अचार संहिता समाप्त होने के बाद ग्रामीणों की मांग हाई लेवल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था. लेकिन नरेश मीणा की मांग थी कि जिला कलेक्टर लिखित में दें. नरेश मीणा और उसके समर्थकों को समझने के लिए एडीएम और एसडीएम को भी भेजा गया. जिला कलेक्टर ने कहा- मैंने खुद चार बार फोन किया, लेकिन नरेश मीणा ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद लोगों को नरेश मीणा द्वारा उकसाया गया और यह पूरा बवाल हुआ. कहा- पुलिस और प्रशासन के बेहतर कोऑर्डिनेशन के चलते सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और अब शांति कायम हुई.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया. अशोक गहलोत के नरेश मीणा के बयान को लेकर राठौड बोले- विपक्ष के वरिष्ठ सदस्य हैं, कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन इस मामले में सरकार का कोई फेलियर नहीं है. सरकार ने तत्परता से इस मामले में कार्रवाई की है. नरेश मीणा को कांग्रेस को संभालना चाहिए था. कांग्रेस पार्टी का सदस्य था. वह भाजपा का सदस्य नहीं है.
Rajasthan live News: देवली उनियारा की घटना को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बोले. दुर्गाभाग्य पूर्ण ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए. किसी जनप्रतिनिधि को कोई शिकायत है, तो निर्वाचन विभाग है, उच्च अधिकारी हैं, मौखिक सूचना दें और समाधान निकलवाना चाहिए. किसी के भी साथ दुर्व्यवहार हुआ है, तो कानून, कानून का काम करेगा. किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन ने काम संभालने में तत्परता बरती है. मॉब को एकत्रित नहीं होने देना चाहिए था.
अनिता चौधरी के शव का अंतिम संस्कार कब होगा. आज 17 वें दिन भी परिवार का धरना जारी है. वीर तेजा मंदिर कुंडी में परिजनों का धरना जारी है. पुलिस भी अंतिम संस्कार के लिए प्रयासरत है. कल देर रात को परिजनों को नोटिस दिया गया था. अब पुलिस विधिक अधिकारों का उपयोग कर सकती है.
निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. पहले टोंक के पीपलू थाने में नरेश मीणा को बंद किया गया था.
सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अब किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. आज दोपहर बाद नरेश मीणा को पुलिस कोर्ट में पेश कर सकती है. आज अवकाश के चलते निवाई अवकाश कालीन कोर्ट में नरेश मीणा को पेश किया जा सकता है.
Rajasthan live News: देवली-उनियारा में नरेश मीना की गिरफ्तारी के बाद उपद्रव का मामला, जिला कलेक्टर सौम्या झा ने घटना को लेकर मीडिया को जानकारी दी. कहा- अब सरकारी संपत्ति का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. नरेश मीणा की नामांकन के खारिज होने को लेकर भी डीएम सौम्या बोलीं. कहा- मुख्य निर्वाचन विभाग को डिटियल रिपोर्ट भेजी जा चुकी है. चालान पेश होने के बाद ही नियमानुसार नामांकन खारिज हो सकता है. नामांकन खारिज करने का जिला निर्वाचन को अधिकार नहीं होता है. नामांकन दाखिल के दौरान जांच में प्रावधान कमी होने पर ही है.
Rajasthan live News: देवली में कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों पर हमले का मामला. एसएमएस अस्पताल में दो घायलों का इलाज जारी. पक्ष– प्रतिपक्ष के प्रतिनिधियों ने जाना मीडियाकर्मियों का हाल. सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल और जवाहर सिंह बेढम पहुंचे एसएमएस अस्पताल. सीएम के ओएसडी हीरेन जोशी और आनंद शर्मा ने जानी कुशलक्षेम. बीजेपी नेता श्रावण सिंह बगड़ी भी पहुंचे मिलने. कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने भी जाना हाल. जसवंत गुर्जर और स्वर्णिम चतुर्वेदी पहुंचे एसएमएस अस्पताल. फिलहाल दोनों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया. आम मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने भी ट्रॉमा अस्पताल में जाना हाल. ट्रॉमा अस्पताल प्रभारी डॉ अनुराग धाकड़ कर रहे इलाज की मॉनिटरिंग.
Rajasthan live News: आज से जयपुर एयरपोर्ट से शुरू होंगी 3 नई फ्लाइट्स. वाराणसी, अमृतसर नए शहर जुड़ेंगे. वाराणसी के लिए फ्लाइट SG-2958/2960 होगी शुरू.
Rajasthan live News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज होगी बड़ी मीटिंग. सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान और संगठन पर्व को लेकर मीटिंग. मीटिंग सुबह 11 बजे शुरू होकर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी.
Rajasthan live News: गलता पीठ मामले पर अवधेशदास महाराज का बयान. स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की बात को दिया समर्थन. सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पीठ महंत अवधेशदास महाराज बोले. कहा - गलता पीठ रामानंद संप्रदाय की. अध्यक्ष भी हो रामानंद सम्प्रदाय का. सीएम भजनलाल शर्मा से बोले थे स्वामी रामभद्राचार्य. कहा था - मुझे दक्षिणा चाहिए. गलता पीठ अध्यक्ष बने रामानंद सम्प्रदाय का. यही मेरी दक्षिणा होगी - स्वामी रामभद्राचार्य.
Rajasthan live News: बीजेपी एसटी मोर्चा बस्सी में मनाएगा बिरसा मुंडा जयंती महोत्सव. बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे शिरकत.
Rajasthan live News: सीएम भजनलाल शर्मा आज बांसवाड़ा और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे. जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनेगी बिरसा मुंडा जयंती. आज राज्यस्तरीय कार्यक्रम बांसवाड़ा शहर के कॉलेज मैदान में होगा.सीएम भजनलाल शर्मा रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद.