Rajasthan Mausam : राजस्थान में मौसम फिर से लेगा करवट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 18 जिलों में येलो अलर्ट घोषित
Advertisement

Rajasthan Mausam : राजस्थान में मौसम फिर से लेगा करवट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 18 जिलों में येलो अलर्ट घोषित

Rajasthan Mausam Update : राजस्थान के 10 से ज़्यादा जिलों में रविवार को तेज आंधी और बारिश देखने को मिला. प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज के लिए 18 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया.

इसी के साथ आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बरसात देखने को मिली. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है. प्रदेश के 4 शहरों में सामान्य से 4 डिग्री कम तापमान दर्ज हुआ.

बाड़मेर,जैसलमेर, फलोदी,बीकानेर जिले में सामान्य से 4 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया. अंता बांरा, डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. इसी बीच वनस्थली, कोटा, धौलपुर, करौली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ज्यादा रहा.

जालौर, अलवर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ. गुलाबी नगरी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 से 39 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया.

वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसी कड़ी में 18,19 अप्रैल को फिर एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा. जिससे मौसम में बदलाव दर्ज किया जाएगा.

Trending news