Rajasthan Viral Video: ताऊ ने सांप को किया KISS, फिर उसने भी दी LOVE बाइट, वीडियो वायरल

Rajasthan Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जा रहे हैं. इस वीडियो में एक बुजुर्ग अपने जीभ पर सांप से कटवाता हुआ नजर आ रहा है, इसे देखकर लोगों के रोंगटे भी खड़े हो रहे हैं, लेकिन लोगों की हंसी भी छूट रही है.

Rajasthan Viral Video: ताऊ ने सांप को किया KISS, फिर उसने भी दी LOVE बाइट, वीडियो वायरल

Rajasthan Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जा रहे हैं. जी हां दरअसल इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग अपने जीभ पर सांप से कटवाता हुआ नजर आ रहा है, इसे देखकर लोगों के रोंगटे भी खड़े हो रहे हैं, लेकिन लोगों की हंसी भी छूट रही है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सफेद पोशाक और पगड़ी पहने एक अधेड़ उम्र का आदमी इस वीडियो में दिख रहा है. गले में सांप डालकर घूमते लोगों को तो आपने पहले कई बार देखा होगा, लेकिन ये अदेड़ व्यक्ति उससे भी एक कदम आगे है. इस वीडियो की खास बात ये है कि जब ये आदमी अपनी जीभ बाहर निकालता है, तो सांप उसकी जीभ पर काट लेता है. यह सीन देखकर सोशल मीडिया पर इसे देखने वाले लोग सदमे में हैं.

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट itz_akhil_5k नाम से वीडियो पोस्ट किया गया है. साथ ही अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को देख मानों लोगों के दिलों की धड़कन रुक जा रही है. साथ ही कुछ लोग इस वीडियो में अधेड़ व्यक्ति के हरकत को देखकर खूब मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. 

यहां तक कि कुछ लोगों ने ये भी पूछ लिया कि ये भाई साहब जीवित हैं या नहीं, तो कुछ लोग इसे "किस ऑफ डेथ" का नाम भी दे रहे हैं. एक यूजर ने तो मजाकिया अंदाज में ये भी लिख दिया कि "भाई ये सांप है, नूडल्स नहीं! वहीं एक ने लिखा कि इसे देखकर ही मेरी जीभ बाहर निकालने की हिम्मत नहीं हो रही.

Trending news