Jan Akrosh Rally: सांचौर में खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से जन आक्रोश यात्रा का हुआ शुभारंभ
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1471105

Jan Akrosh Rally: सांचौर में खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से जन आक्रोश यात्रा का हुआ शुभारंभ

Sanchore, Jalore News: राजस्थान के जालोर के सांचौर विधानसभा के खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी और पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया.

Jan Akrosh Rally: सांचौर में खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से जन आक्रोश यात्रा का हुआ शुभारंभ

Sanchore, Jalore News: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के तहत आज सांचौर विधानसभा के खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जन आक्रोश यात्रा के सांचौर विधानसभा प्रभारी सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी और पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया.

जन आक्रोश यात्रा रथ लॉन्चिंग में मुख्य वक्ता सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित रहे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की वर्तमान सरकार भ्रष्ट, लुटेरी सरकार बन कर रह गई है. प्रदेश में किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रह है. किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है. विद्युत की कटौती और लाइटों के मनमाने बिल भेजे जा रहे है और किसान परेशान है.

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे राजस्थान में लूट-पाट, डकैती, गैंग रेप, घूसखोरी, चरम सीमा पर है, लेकिन राजस्थान की निकम्मी नकारा सरकार लापरवाह होती जा रही है. 

राजस्थान सरकार खुद के गृह कलेश के कारण होटलों और बड़ेबंदियो में 4 साल निकाल कर लोगों को गुमराह करने में लगी है. जन आक्रोश यात्रा के जरिए हम सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखेंगे और आने वाले समय में आम जनता के हित के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे. सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा कि चुनावों के वक्त राहुल गांधी ने राजस्थान में 1 से 10 तक गिनती करके कर्ज माफी का वादा किया, वो अभी तक पूरा नहीं हुआ है.

भाजपा नेता दानाराम चौधरी कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा चल रही है, जबकि आज तक कांग्रेस ने भारत को तोड़ने का ही कार्य किया है. हर बार भारत के टुकड़े करने में कांग्रेस का योगदान रहा है, जिन्होंने देश को तोड़ा वो क्या जोड़ेंगे. जन आक्रोश रथ के साथ एक शिकायत पेटी है, जिसमें आम जनता की समस्याओं को शिकायत पेटी में एकत्रित मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा. जन आक्रोश यात्रा हेतु मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन जन आक्रोश यात्रा की व्यवस्थाएं देखेगी.

यह भी पढ़ें - Sardarshahr By Election: सरदारशहर उपचुनाव की सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान, CRPF के जवान तैनात

जन आक्रोश यात्रा शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, जिला मंत्री डॉ शीला विश्नोई जिलामंत्री प्रवीण माली,सहसंयोजक आनंद चौधरी, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली झाब मंडल महामंत्री सोमदान चारण, नरिंगाराम चौधरी सांचौर मंडल महामंत्री शम्भुसिंह राव, सीए सोहनलाल खत्री, झाब महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू कंवर, संतोष कंवर, सारदा देवी सेन सहित भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Reporter: Dungar Singh 

खबरें और भी हैं...

12 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर में लेगी एंट्री, किसानों के खेतों में बनेगा राहुल गांधी का आशियाना

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में धमाकेदार एंट्री, अशोक गहलोत-सचिन पायलट ने साथ किया डांस

Jaipur News: आज से शुरू होगी सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता, करीब 1000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Trending news