कोटा पुलिस पर बूंदी में बदमाश ने की फायरिंग, खुद बदमाश अपनी पिस्टल से लगी गोली

Kota News: राजस्थान की कोटा पुलिस की स्पेशल टीम पर बदमाशों ने बूंदी जिले में फायरिंग की. बदमाश की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची लेकिन बदमाश खुद अपनी पिस्टल की गोली का शिकार हुआ.

कोटा पुलिस पर बूंदी में बदमाश ने की फायरिंग, खुद बदमाश अपनी पिस्टल से लगी गोली

Kota News: राजस्थान की कोटा पुलिस की स्पेशल टीम पर बदमाशों ने बूंदी जिले में फायरिंग की. दो से तीन राउंड फायर किए. बदमाश की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची लेकिन बदमाश खुद अपनी पिस्टल की गोली का शिकार हुआ. उसके पैर में गोली लगी.

पुलिस ने तीन बदमाशों को बूंदी के खटकड़- रायथल इलाके से गिरफ्तार किया है. रायथल थाना क्षेत्र के गांव से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई थी. मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश अमन लाला के पैर में गोली लगने की बात भी सामने आई.  

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

बदमाश लाला को घायल हालत में पहले केशोरायपाटन अस्पताल ले जाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा एमबीएस अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया. पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अमन लाला को साथी बदमाश समीर और अभिषेक के साथ गिरफ्तार किया है. कोटा पुलिस की स्पेशल टीम की और से तीनों अपराधियों के विरुद्ध रायथल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. 

शहर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन ने बताया कि पुलिस का वांछित अपराधी अमन लाला अपने दो साथियों के साथ कोटा से लालसोट हाइवे पर किसी बड़े घटनाक्रम को अंजाम देने के फिराक में था. कोटा पुलिस की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी. सूचना के बाद स्पेशल टीम अपराधियों का पीछा करते हुए पहुंची.  

टीम को पीछे आता देख बदमाशों ने एक गांव के यहां पुलिस टीम पर फायर कर दिया. इसी बीच अपराधियों की गाड़ी जखाना गांव के पास गहरे गड्ढे में फंस गई. यहां भी पुलिस टीम पर तीनों अपराधियों ने फायर किया. बदमाश अमन लाला के पैर में खुद की पिस्टल की गोली लगी. 

Trending news