Rajsamand Lok Sabha News: राजसमंद में 100 से ज्यादा कांग्रेसियों ने हाथ छोड़ थामा बीजेपी का दामन, पुष्प जैन बोले- मोदी जी की नीतियों पर विश्वास
Advertisement

Rajsamand Lok Sabha News: राजसमंद में 100 से ज्यादा कांग्रेसियों ने हाथ छोड़ थामा बीजेपी का दामन, पुष्प जैन बोले- मोदी जी की नीतियों पर विश्वास

Rajasthan Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव 2024 के चलते कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है. बता दें कि आज राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के लगभग 100 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं.

इन सभी कांग्रेसियों ने राजसमंद भाजपा जिला मुख्यालय कार्यालय पर पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. आपको बता दें कि राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने इन सभी को भाजपा पार्टी का दुपट्टा ओढाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई , तो वहीं इस दौरान मीडिया से वार्ता के दौरान लोकसभा समन्वयक पुष्प जैन ने बताया कि इन सभी लोगों का भाजपा में स्वागत है.

इन्होंने भाजपा पर अपना विश्वास और मोदी जी की नीतियों पर विश्वास करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा के साथ ही भाजपा संगठन के आदर्शों को अपनाते हुए अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है और में आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी को भाजपा संगठन में आकर के और देश के विकास की गति में अपना योगदान देने पर आपको गौरव महसूस होगा तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने कहा कि आप सभी का भाजपा संगठन में स्वागत व अभिनंदन है.

ये भी पढ़ें- Nagaur Lok Sabha Election Results 2024: BJP की ज्योति मिर्धा क्या नागौर में दे पाएंगी हनुमान बेनीवाल को मात?

आज से हम सभी साथ में रह करके इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएंगे. इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनील जोशी ने भी स्वागत किया. लोकसभा समन्वयक पुष्प जैन, राजसमंद जिला प्रमुख रत्नीदेवी,राजसमंद जिला महामंत्री अजय सोनी,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जवाहर जाट, जिला उपाध्यक्ष सुनील जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता सनाडय,अरविंद सिंह भाटी, मांगीलाल कुमावत, रामलाल जाट, ख़ुशकमल कुमावत, मोहम्मद असलम, भरत पालीवाल सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

Trending news