Rajasthan News : भजनलाल सरकार 'वन स्टेट वन इलेक्शन' नीति के तहत 2025 में सभी नगर निकायों के चुनाव एक साथ कराने की योजना बना रही है. इस फैसले से 91 नगर निकाय, जिनका कार्यकाल 2026 में समाप्त होना था, अब 2025 में ही चुनाव कराए जाएंगे. वहीं, 56 नगर निकायों के चुनाव उनके तय समय 2025 में होंगे.
Rajasthan News: कांग्रेस उपचुनाव की तैयारीयों में लग गई है. झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर और चौरासी में उपचुनाव होना है. कांग्रेस की राजस्थान यूनिट के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य में पांच विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उपचुनाव के लिए चुनाव समितियों का गठन किया है. देखिए किस किस नेता को जिम्मेदारी मिली है. देखिए वीडियो-
Rajasthan live News, 05 June 2024: राजस्थान के लिए आज का दिन काफी अहम है. आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. वहीं, सीएम भजनलाल भी आज वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Sawai madhopur Lok Sabha Election : लोकसभा चुनावों को लेकर सवाई माधोपुर जिले में हल्की फुल्की घटनाओं के छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया. जिले के 984 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ.
Rajasthan Lok sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव का घमासान अंतिम चरण में हैं. चंद घंटों बाद 152 प्रत्याशियों की परीक्षा हैं. जिसमें 2.80 करोड मतदाता सुबह सात से शाम छह बजे तक 28 हजार 758 पोलिंग बूथों पर लाइनों में लगकर ईवीएम पर बटन दबाकर अपना प्रत्याशी चुनेंगे.
Viral Video: बसेड़ी के पूर्व विधायक सुखराम कोली (Sukhram Koli Song) ने गीत गाया. अपनी आवाज में गीत गाकर रिकॉर्ड किया. पीएम मोदी (PM Modi) को फिर से सत्ता में लाने संबंधी गीत के बोल है. ''हम सबने अब मिलकर, मन में ठाना है... मोदी जी को फिर से भारत में लाना है''. गाने में तीन तलाक हटाने, उज्जवला योजना से महिलाओं को लाभ, आदि कई योजनाओं को गीत के बोल में शामिल किया है. देखिए वीडियो-
Rajasthan News: 19 अप्रैल को देश में पहले चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. कई राज्यों में बंपर वोटिंग हुई तो रजास्थान में वोटिंग प्रतिशत नीचे गिरा. वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "कांग्रेस के सब उम्मीदवार जीतेंगे. पहले चरण में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा. भाजपा का 'साउथ में साफ और नॉर्थ में हाफ' होने जा रहा है. राजस्थान में भाजपा से ज्यादा सीटें कांग्रेस जीतेगी."
Ajmer Dargah Sharif: देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चल रहा है. पहले चरण का मतदान, 19 अप्रैल को संपन्न हो चुका है. वहीं अब अगला मतदान 26 अप्रैल को होना है. इस बीच अजमेर दरगाह शरीफ के आध्यात्मिक मुखिया सैयद जैनुल आबेदीन का बयान सामने आया है. साथ ही राम मंदिर और चुनाव में धर्म के मुद्दे पर भी खुल कर अपनी बात कही. देखिए वीडियो-
Udaipur Home Voting 2024 : होम वोटिंग के लिए गोगुन्दा क्षेत्र के उखलियात कोटड़ा के दुर्गम इलाकों में पहुंचा मतदान दल, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग जन को घर- घर जाकर दे रहे मतदान की सुविधा
Rajasthan Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव 2024 के चलते कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है. बता दें कि आज राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के लगभग 100 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं.
Rajasthan Lok Sabha Election, Bjp Manifesto: बीजेपी का चुनावी घोषणापत्र जारी होने पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, ".हमारा 'संकल्प पत्र' गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को समर्पित है. यह सशक्त करने का 'संकल्प' है. बहुत कुछ और भी बहुत कुछ करना है - यह पीएम मोदी और पार्टी का 'संकल्प' है यह मोदी की गारंटी है, पूरे होने की गारंटी है. देखिए वीडियो-
Jalore News, Viral Video: आखिर कहां फंस गई गाड़ी ? सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में जालौर सीट से प्रत्याशी वैभव गहलोत का प्रचार वाहन दिखाई दे रहा है. गड्ढे में फंसे इस प्रचार वाहन को निकालने में कुछ लोग जुटे हुए हैं. लाख कोशिशों के बावजूद वाहन नहीं निकल पाया. अब इस वीडियो पर भाजपा ने कसा तंज. भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा 'वैभव गहलोत की गाड़ी फँस गई है, मुश्किल ही निकलेगी'. देखिए वीडियो-
Rajasthan Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान 19 अप्रेल को होना है. जिसमें अब एक सप्ताह से भी कम समय शेष है. झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी सभा को संबोधित किया. गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ना केवल झुंझुनूं, बल्कि पूरे राजस्थान में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे. कांग्रेस काफी सीटों पर विजयी होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राजस्थान में बार-बार आकर झूठ बोलकर जा रहे है. जो इस बार चलने वाला नहीं है. देखिए वीडियो-
Rajasthan Lok Sabha Election 2024: शिव सेना ने राजस्थान में सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन की घोषणा की. शिव सेना नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने समर्थन की घोषणा की. राजेंद्र गुढ़ा शिव सेना शिंदे गुट के नेता हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी 25 सीटों पर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे. गहलोत साहब का ऋण चुकाने के लिए जालोर सिरोही भी जाऊंगा. देखिए वीडियो-
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि 25 की 25 सीटें बीजेपी के पक्ष में आएगी. बीजेपी सभी का स्वागत करती है. कांग्रेस बिखर चुकी है. विपक्ष ही नहीं रहा. वहीं महिलाओं को लेकर कहा कि पीएम ने 33 प्रतिशत आरक्षण किया है. राजस्थान में महिला को उपमुख्यमंत्री बनाया. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए काम करते रहते हैं. देखिए वीडियो-
Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली आज अजमेर हैं. रैली से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे. पुष्कर सरोवर पर पूजा अर्चना की. बता दें कि अजमेर में इस बार चौधरी बनाम चौधरी का मुकाबला है. भाजपा से भागीरथ चौधरी मैदान में है. 2019 में यहां से बीजेपी के भागीरथ चौधरी जीते थे. देखिए वीडियो-
Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर नजर आए. अशोक गहलोत ने कहा कि पांच साल सरकार गिराने की साजिश की गई, लेकिन हमने पांच साल सरकार चलाई.
Rajasthan live News, 28 March 2024: राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया.मिशन 25 को साधने के लिए बीजेपी अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतार रही है, तो वहीं कांग्रेस भी जातीय समीकरण बनाने में जुटी हुई है. कांग्रेस-बीजेपी के बड़े नेता भी लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं.
केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पांचवीं सूची रविवार को जारी कर दी थी.
कांग्रेस ने प्रह्लाद गुंजल को राजस्थान की कोटा सीट से लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी प्रत्याशी ओम बिड़ला के सामने उतारा है. गुंजल बीजेपी के पूर्व विधायक रहे हैं और कुछ समय पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: जोधपुर से कांग्रेस ने करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा है. उनकी टक्कर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से है. करण सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वो देसी अंदाज में बीजेपी पर तंज कसते हुए नजर आए. देखिए वीडियो-
Rajasthan Loksabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक समाप्त हुई. राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों को लेकर CEC में मंथन प्रदेश की 12 सीटों पर मुहर लगी. वहीं 3 सीटों पर गठबंधन के बाद प्रत्याशी तय होंगे. इसी बीच चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान सामने आया है. कहा मैं कांग्रेस का एक सिपाही हूं. जहां कांग्रेस लड़ने को कहेगी वहा चुनाव लडूं. देखिए वीडियो-