जीरे के साथ मूंग ने भी लगाई छलांग, नए साल से पहले किसानों के लिए अच्छा माहौल, ये है ताजा भाव
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1502715

जीरे के साथ मूंग ने भी लगाई छलांग, नए साल से पहले किसानों के लिए अच्छा माहौल, ये है ताजा भाव

नागौर और मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज सोमवार जीरा तीस हजार के करीब पहुंचा है. वहीं आज नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में जमकर व्यापार हुआ है. लगातार मंडियों में जीरे की आवक बढ़ती ही जा रही है वहीं जीरे के भाव भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

जीरे के साथ मूंग ने भी लगाई छलांग, नए साल से पहले किसानों के लिए अच्छा माहौल, ये है ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi Bhav : नागौर और मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज सोमवार जीरा तीस हजार के करीब पहुंचा है. वहीं आज नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में जमकर व्यापार हुआ है. लगातार मंडियों में जीरे की आवक बढ़ती ही जा रही है वहीं जीरे के भाव भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज नागौर कृषि उपज मंडी में जीरा 29600 पहुंचा तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज जीरा 29500 पहुंचा है. वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में मूंग 8000 तक बिका है. आज सोमवार को नागौर कृषि उपज मंडी में जीरा 29600 तक पहुंचा तो मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज जीरे के भाव 29500 तक पहुंचे.

वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जिंस के भावो की बात करें तो जीरा न्यूनतम 20 हजार और अधिकतम 29 हजार छ सौ तक बिका है. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6 हजार और अधिकतम 8000 तक बिका है. साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 5000 और अधिकतम 5700 तक बिका है. वहीं आज सोमवार को मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 22900 और अधिकतम 29500 तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6000 और अधिकतम 7500 तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5420 और अधिकतम 5700 तक बिका है.

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग न्यूनतम 6000 अधिकतम 8000
ग्वार न्यूनतम 5000 अधिकतम 5700
चना न्यूनतम 3800 अधिकतम 4400
जीरा न्यूनतम 20000 अधिकतम 29600

सौंफ न्यूनतम 10000 अधिकतम 14500
तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5000
रायड़ा न्यूनतम 5500 अधिकतम 6350
मोठ न्युनतम 5000 अधिकतम 6000

कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 11000 अधिकतम 15800
तिल न्यूनतम 10000 अधिकतम 14500
मेथी न्यूनतम 4800 और अधिकतम 5400
ज्वार न्यूनतम 3000 और अधिकतम 4200

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग न्यूनतम 6000 अधिकतम 7500
ग्वार न्यूनतम 5420 अधिकतम 5700
चना न्यूनतम 4465 अधिकतम 4650
जीरा न्यूनतम 22900 अधिकतम 29500

सौंफ न्यूनतम 11000 अधिकतम 13000
तारामीरा न्यूनतम 4900 अधिकतम 5100
रायड़ा न्यूनतम 5700 अधिकतम 6330
सुआ न्युनतम 7500 अधिकतम 8300

कपास न्यूनतम 7400 अधिकतम 8400
इसबगोल न्यूनतम 14500 अधिकतम 16250
असालिया न्यूनतम 6500 अधिकतम 7500
मूंगफली न्यूनतम 4900 अधिकतम 5500

Reporter- Damoder 

ये भी पढ़ें..

क्या पेपर लीक करने वाला सुरेश ढाका का हनुमान बेनीवाल से भी है रिश्ता, आप का आरोप

शादी के अगले दिन ही दुल्हन ने दूल्हे की उड़ा दी रातों की नींद, अब हुई गिरफ्तार

Trending news