Nagaur News: स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र संगठन ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1441979

Nagaur News: स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र संगठन ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

राजस्थान के नागौर में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा 14 नवंबर, 2022 को स्थापना दिवस मनाया गया, जो पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. 

Nagaur News: स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र संगठन ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Nagaur News: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा 14 नवंबर, 2022 को स्थापना दिवस मनाया गया, जो पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. 

14 नवंबर स्थापना दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करना था. 

यह भी पढे़ं- OBC आरक्षण मुद्दे को लेकर CM से आर-पार की लड़ाई में मंत्री हरीश चौधरी, बोले- हर सीमा को लाघूंगा

उनमें ऐसे कौशल एवं मूल्यों को विकसित करना जिससे कि वे आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष तथा तकनीकी राष्ट्र के उत्तरदायी एवं सृजनकारी नागरिक बने संगठन के सेवा भाव से काम कर समाज के उत्थान के उदद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर स्वयसेवकों द्वारा स्वैच्छिक कार्यवाही के माध्यम से सेवा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत किशनगोपाल गौशाला (विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय) में 01 क्विंटल चारा डाला गया एवं एवं पशुओं की सेवा की गई. 

जिला युवा अधिकारी सुरमयी के निर्देशानुसार संगठन का स्थापना दिवस एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर पुष्प अर्पित किये गये. प्रियंका ने कार्यक्रम में पधारे हुए स्वयसेवकों एवं युवा मंडल सदस्यों को नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना एवं नेहरू युवा केंद्र के बारे में अपने विचार रखे साथ ही जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में भी सक्षिप्त जानकारी दी. 

यह भी पढे़ं- भाई नहीं कर पाया दुष्कर्म तो घोंट डाला बहन का गला, बोला- किसी को बताना नहीं था

उन्होंने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने, उन्हें बच्चों से इतना प्यार था कि उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है. यही वजह रही कि भारत की संसद ने उनके जन्मदिन 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भूमिक गौड़, हर्षुल पटेल एवं युवा मंडल सदस्य मौजूद रहे.

Reporter- Damodar Inaniyan

Trending news