राजसमंद में थानाधिकारी की घोड़े पर विदाई, उदयपुर हुआ ट्रांसफर, कुल 8 सीआई और 12 एसआई
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1789024

राजसमंद में थानाधिकारी की घोड़े पर विदाई, उदयपुर हुआ ट्रांसफर, कुल 8 सीआई और 12 एसआई

Rajsamand : राजस्थान(Rajasthan) के राजसमंद जिले के पुलिस मकहमे में बड़ा फेरबदल पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने तबादला लिस्ट जारी करते हुए किया है. जिसमें  08 सीआई और 12 एसआई को इधर उधर किया है. जिनमें राजनगर थाने के थानाधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित की विदाई यादगार रही.

राजसमंद में थानाधिकारी की घोड़े पर विदाई, उदयपुर हुआ ट्रांसफर, कुल 8 सीआई और 12 एसआई

Rajsamand : राजस्थान के राजसमंद जिले के राजनगर थाने के थानाधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित का तबादला होने पर स्टाफ के साथ साथ स्थानीय लोगों और उनके चाहने वालों ने उन्हें थाने पहुंचकर शुभकामनाएं दी. बता दें कि राजनगर थानाधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित का तबादला उदयपुर के अम्बा माता थाने में हुआ है.

इस पर राजनगर थाने के स्टाफ ने उन्हें घोड़े पर बैठाकर विदा किया. इससे पहले थाने के अंदर उनका माला, साफा और इकलाई ओढाकर स्वागत किया गया. बता दें कि राजनगर थाने के स्टाफ ने थानाधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित को घोड़े पर बैठाकर राजनगर के मार्केट से होते हुए फव्वारा चौक तक लाकर छोड़ा गया. इस दौरान बीच रास्ते में स्थानीय लोगों ने उनका फूलों से स्वागत किया, तो वहीं स्टाफ द्वारा देश भक्ति के गीतों पर जमकर डांस भी किया गया.

आपको बता दें कि राजसमंद जिले के पुलिस मकहमे में बड़ा फेरबदल पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने तबादला लिस्ट जारी करते हुए किया है. जिसमें  08 सीआई और 12 एसआई को इधर उधर किया है. हाल ही में जिले के तीन ​सीओ यानि डिप्टी बदले गए थे. इनके द्वारा कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद ही ये लिस्ट सामने आई है.

 राजसमंद जिले में 08 सीआई के बदले गए थाने का क्रम कुछ इस प्रकार है

लीलाधर मालवीय को लगाया गया राजनगर थाने
संगीता बंजारा को लगाया महिला थाना राजसमंद
शब्बीर खां को लगाया गया केलवाड़ा थाना
हनुवंत सिंह को लगाया गया आमेट थाना
योगेश चौहान को लगाया गया नाथद्वारा थाना
मुकेश सोनी को लगाया गया भीम थाना
राजेश पंचाल को लगाया संचित निरीक्षक पुलिस लाइन,राजसमंद
गोविंद सिंह को लगाया गया अपराध सहायक

12 एसआई का तबादला क्रम
देवेंद्र सिंह को लगाया गया कुंवारिया थाना
मुकेश कुमार को लगाया साइबर क्राइम थाना राजसमंद
प्रवीण राजपुरोहित को लगाया रेलमगरा थाना
रमेश लाल को लगाया गया देलवाड़ा थाना
हीरालाल को लगाया गया दिवेर थाना
कमलेंद्र सिंह को लगाया देवगढ़ थाना
राजू सिंह को लगाया गया कांकरोली थाना
विजेंद्र सिंह को लगाया गया भीम थाना
रतनलाल को लगाया गया जिला विशेष शाखा
राजेंद्र कुमार को लगाया गया नाथद्वारा थाना
गोरधन सिंह को लगाया गया राजनगर थाना
सुरेंद्र सिंह को लगाया प्रभारी यातायात शाखा,राजसमंद

Trending news