सीकर में आयोजित हुई BJP सदस्यता अभियान की कार्यशाला, ओंकार सिंह लखावत ने बताया आगे का प्लान
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2399904

सीकर में आयोजित हुई BJP सदस्यता अभियान की कार्यशाला, ओंकार सिंह लखावत ने बताया आगे का प्लान

Sikar News: भाजपा की ओर से प्रदेश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर आज सीकर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया. सदस्यता अभियान की कार्यशाला के मुख्य वक्ता राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) ओंकार सिंह लखावत व भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत रहे. 

सीकर में आयोजित हुई BJP सदस्यता अभियान की कार्यशाला, ओंकार सिंह लखावत ने बताया आगे का प्लान

Sikar News: भाजपा की ओर से प्रदेश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर आज सीकर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया. सदस्यता अभियान की कार्यशाला के मुख्य वक्ता राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) ओंकार सिंह लखावत व भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत रहे. कार्यशाला में अभियान के जिला संयोजक एवं धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक विधानसभा, मंडल व बूथ स्तर पर लक्ष्य के अनुसार पार्टी के नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी.

'कार्यकर्ताओं की बदौलत तीसरी बार आई मोदी सरकार'
सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए कार्यशाला के मुख्य वक्ता राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है की तीसरी बार लगातार देश में भाजपा की सरकार बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व में भारत की साख और सैन्य शक्ति लगातार बढ़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. 

'सीधे जनता तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ'
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की भी जिम्मेदारी बनती है कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचे. जहां पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाओं का लाभ पूरी तरह से जनता तक नहीं पहुंच रहा था. वहीं, आज भाजपा सरकार में योजनाओं का लाभ सीधा आम जनता तक पहुंच रहा है. 

ये भी पढ़ेंः कोई मंदिर में जाकर पूजा करे कोई मस्जिद में जाए लेकिन....', जानिए, लेटरल एंट्री...

'पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कार्यकर्ताओं का'
लाखावत ने भाजपा सदस्यता अभियान पर बोलते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनाकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कार्यकर्ताओं का है और कार्यकर्ता ही पार्टी को आगे बढ़ा सकता है. यह सब भाजपा के कार्यकर्ताओं और आमजन की ताकत का ही परिणाम है, जिससे भाजपा ने जीत हासिल कर देश में फिर से सरकार बनाई है. देश के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना हमारा मुख्य लक्ष्य है. प्रत्येक 18 वर्ष के वयस्क को पार्टी का सदस्य बनना है. देश में कोई भी पार्टी का विरोधी नहीं बचे, यह संकल्प लेकर सबको चलना होगा.

जानें बैठक में कौन-कौन रहे उपस्थित 
रिपोर्ट्स की मानें, इस बैठक में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व विधायक रतनजलधारी, पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, केडी बाबर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल सिखवाल, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, खाटू श्याम जी नगर पालिका अध्यक्ष ममता मुंडोतिया सहित सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ेंः BJP राज्यसभा MP घनश्याम तिवाड़ी का कांग्रेस पर हमला, J&K में नेशनल कांफ्रेंस के...

Trending news