मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा ने प्रेसवार्ता कर गिनाई ये उपलब्धियां
Advertisement

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा ने प्रेसवार्ता कर गिनाई ये उपलब्धियां

भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने आज एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया और मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष कांता खीचड़ ने भी सम्बोधित किया. 

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा ने प्रेसवार्ता कर गिनाई ये उपलब्धियां

Sadul Shahar: भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने आज एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया और मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष कांता खीचड़ ने भी सम्बोधित किया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष करुण मित्तल, देहात मंडल अध्यक्ष नरेंद्र साहू भी मौजदू रहे. 

भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम छू रहा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय योजना, आवास योजना सहित कई योजनाओं में आमजन का कल्याण किया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाना और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के फैसले भी इस कार्यकाल में हुए जो कि ऐतिहासिक हैं. 

उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि आमजन कांग्रेस की सच्चाई जान चुका है. आज पूरे प्रदेश में आपराधिक प्रवर्ति के लोग हावी हैं. उन्होंने श्रीगंगानगर में दिन प्रतिदिन गैंगस्टर द्वारा आ रही धमकियों और मारपीट की घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि आज अफसरशाही विधायकों कि सुनती है और खुद काम नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है लेकिन प्रदेश की सरकार होटलो में ऐश कर रही है. नगरपालिका अध्यक्ष कांता खीचड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग का कल्याण हुआ है. आज भारत का नाम विदेशो में भी गूंजता है. 

भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. प्रत्येक मंडल में महिला सम्मेलन, बाइक रैली, गांव में चौपाल और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि मोदी सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके. प्रेस वार्ता को मंडल अध्यक्ष करुण मित्तल और भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष नरेंद्र साहू ने भी सम्बोधित किया. 
Report- Kuldeep Goyal

यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर ने जाहिर की शौच की इच्छा तो कांस्टेबल ने कर डाला ये काम, हो गया सस्पेंड 
अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां
 क्लिक करें  

Trending news