टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का जन्मदिन आज, कंकाली माता मंदिर में की पूजा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1400556

टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का जन्मदिन आज, कंकाली माता मंदिर में की पूजा

आज सांसद सुखबीर सिंह टोंक प्रवास पर है और अपना जन्मदिन के मौके पर अल सुबह से पूजा अर्चना कर जन्मदिन पर मंगल कामना कर रहे हैं. आज दिन की शुरुआत में सांसद सुखबीर सिंह ने अपना जन्मदिन विश्व प्रसिद्ध कंकाली माता मंदिर पहुंच हवन पूजा कर की. इसके बाद मां कंकाली की आरती कर मंगल कामना की.

टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का जन्मदिन आज, कंकाली माता मंदिर में की पूजा

Tonk: टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का आज जन्मदिन है और सांसद हर साल की तरह इस साल भी अपने टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के टोंक में अपना जन्मदिन बड़ी सादगी के साथ मना रहे हैं.

आज सांसद सुखबीर सिंह टोंक प्रवास पर है और अपना जन्मदिन के मौके पर अल सुबह से पूजा अर्चना कर जन्मदिन पर मंगल कामना कर रहे हैं. आज दिन की शुरुआत में सांसद सुखबीर सिंह ने अपना जन्मदिन विश्व प्रसिद्ध कंकाली माता मंदिर पहुंच हवन पूजा कर की. इसके बाद मां कंकाली की आरती कर मंगल कामना की.

यह भी पढे़ं- धनतेरस से पहले ही धन की वर्षा, इस तारीख को खरीदें ये सामान, भरे रहेंगे घर के भंडार

वहीं गांधी गौशाला पहुंच गौ माता की पूजा कर हरा चारा खिलाया. इसके साथ आज सुबह से ही कई केंद्रीय मंत्री, सांसदों के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को फोन कर बधाई दी. वहीं भाजपा के कई पदाधिकारियों, नेता और कार्यकर्ता टोंक पहुंच सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को बधाइयां दे रहे हैं. 

इसके बाद आज दोपहर दो बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया टोंक पहुंचेंगे, जहां जैन नसियां में आयोजित भव्य समारोह में शिरकत करेंगे..इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 21 हजार कन्याओं के खाते खुलवा कर उन्हें डायरियां वितरित करेंगे.

यह भी पढे़ं-धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, मालामाल के बजाय सालभर के लिए हो जाएंगे कंगाल

Trending news