असम में बाढ़: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात का लिया जायजा
Advertisement

असम में बाढ़: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात का लिया जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। जानकारी के अनुसार, राजनाथ ने आज असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। राजनाथ ने हवाई सर्वेक्षण कर असम के बाढ़ प्रभावित जिले नागांव, मोरीगांव और काजीरंगा नेशनल पार्क के हालात का भी जायजा लिया। इसके बाद गृह मंत्री मोरीगांव के बाढ़ राहत कैंप में सर्वानंद सोनोवाल के साथ पहुंचे और पीडि़त लोगों को पूरी मदद का आश्‍वासन दिया।

असम में बाढ़: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात का लिया जायजा

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। जानकारी के अनुसार, राजनाथ ने आज असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

राजनाथ ने हवाई सर्वेक्षण कर असम के बाढ़ प्रभावित जिले नागांव, मोरीगांव और काजीरंगा नेशनल पार्क के हालात का भी जायजा लिया। इसके बाद गृह मंत्री मोरीगांव के बाढ़ राहत कैंप में सर्वानंद सोनोवाल के साथ पहुंचे और पीडि़त लोगों को पूरी मदद का आश्‍वासन दिया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ उनके असम दौरे में उत्तर-पूर्वी राज्यों के विकास मामलों के मंत्री जितेन्द्र सिंह और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी थे।

इससे पहले, गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और जितेंद्र सिंह भी हैं, जो असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं।

गौर हो कि असम में बाढ़ की स्थिति काफी भयावह है। बाढ़ में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के 22 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Trending news