पुतिन की यात्रा के दौरान कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर: रूसी राजदूत
Advertisement

पुतिन की यात्रा के दौरान कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर: रूसी राजदूत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा से कुछ दिन पहले रूसी राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन ने शुक्रवार को संकेत दिया कि उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को प्रोत्साहन देने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा से कुछ दिन पहले रूसी राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन ने शुक्रवार को संकेत दिया कि उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को प्रोत्साहन देने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या पुतिन की यात्रा के दौरान रक्षा सहयोग पर समझौते होंगे तो उन्होंने कहा, ‘रक्षा समझौते के बिना कभी कोई शिखर बैठक नहीं हुई है। ये हमारे सैन्य आदान-प्रदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण समझौते होंगे।’ पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए 11 दिसंबर को यहां आएंगे।

एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम से इतर रूसी राजदूत ने यहां कहा, ‘द्विपक्षीय आदान-प्रदान में थोड़ा ठहराव है लेकिन अब हमारे संबंध रणनीतिक और विशेष भागीदारी के चरण में पहुंच गए हैं।’ मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देने का जवाब देते हुए कदाकिन ने कहा कि रूस ‘‘कई दशकों’ से ऐसा कर रहा है।

Trending news