'परमबीर कैसे पहुंचे बेल्जियम, किसने की मदद', संजय निरुपम ने उठाया सवाल
Advertisement
trendingNow11018324

'परमबीर कैसे पहुंचे बेल्जियम, किसने की मदद', संजय निरुपम ने उठाया सवाल

Parambir Singh Absconding: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर बिल्डर से वसूली करने का आरोप है. वो इस वक्त फरार चल रहे हैं. कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.

बाईं तरफ परमबीर सिंह और दाईं तरफ संजय निरुपम (फाइल फोटो)

मुंबई: बिल्डर से वसूली के आरोप में फंसे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने दावा किया है कि परमबीर सिंह बेल्जियम (Belgium) चले गए हैं. इस मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरने की कोशिश की है.

  1. परमबीर सिंह पर संजय निरुपम का हमला
  2. संजय निरुपम ने परमबीर सिंह पर किया दावा
  3. परमबीर सिंह पर जबरन वसूली का आरोप

किसने की परमबीर सिंह की मदद?

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह बेल्जियम पहुंच चुके हैं. उनकी मदद किसने की? उनपर खुद वसूली के आरोप हैं और वो मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगा रहे थे.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय एकता दिवस पर PM मोदी का संदेश, 'हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे'

संजय निरुपम का ट्वीट

संजय निरुपम ने ट्वीट किया, 'ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर. मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था. खुद पांच मामलों में वांटेड हैं. पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं. पता चला है, ये बेल्जियम में है. बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते?'

परमबीर सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट

जान लें कि मुंबई क्राइम ब्रांच की याचिका पर मुंबई के एक कोर्ट ने परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने परमबीर सिंह के अलावा विनय सिंह और रियाज भाटी के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है. बिल्डर विमल अग्रवाल ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था.

LIVE TV

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news