सावन का अंतिम सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Advertisement

सावन का अंतिम सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

सावन माह का अंतिम सोमवार आज (सोमवार) है। आज देश भर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब सुबह से ही उमड़ पड़ा। पंडितों के अनुसार, सावन का चौथा और अंतिम सोमवार श्रद्धालुओं को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाला हो सकता है। इस दिन भक्तिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। कार्यक्षेत्र और जीवन के दूसरे क्षेत्रों में आने वाली बाधाओं का निवारण होता है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों में कमी आती है और जीवन पर आने वाले संकट से भगवान शिव रक्षा करते हैं।

सावन का अंतिम सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

नई दिल्‍ली : सावन माह का अंतिम सोमवार आज (सोमवार) है। आज देश भर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब सुबह से ही उमड़ पड़ा। पंडितों के अनुसार, सावन का चौथा और अंतिम सोमवार श्रद्धालुओं को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाला हो सकता है। इस दिन भक्तिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। कार्यक्षेत्र और जीवन के दूसरे क्षेत्रों में आने वाली बाधाओं का निवारण होता है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों में कमी आती है और जीवन पर आने वाले संकट से भगवान शिव रक्षा करते हैं।

सावन के अंतिम सोमवार के मौके पर देशभर के शिवालयों में रुद्राभिषेक के विशेष आयोजन किए गए हैं। नई दिल्‍ली, देवघर, पटना, लखनऊ समेत देश भर के शिव मंदिरों में आज सुबह से ही भोलेनाथ पर जल चढ़ाने वालों की लंबी कतार दिखाई दी। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-भोले की गूंज सुनाई दे रही है। शिव भक्‍त, श्रद्धालु, भोलेनाथ को प्रसन्न करने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की भी खास व्यवस्था की गई है।

पंडितों के अनुसार, शिव की पूजा से सभी कामनाएं पूरी होती हैं। अंतिम सोमवारी को दूध, दही व बेलपत्र से पूरी करने का विशेष महत्व है। शक्कर से शिव की पूजा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, तो मधु से रोग से मुक्ति मिलती है।

27 अगस्त को इस बार शिववास का मुहूर्त है। इस दिन भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। 27 अगस्त को शिववास है, इसी दिन त्रयोदसी भी है। शिव पर इस दिन जल चढ़ाने का विशेष महत्व है। इसके बाद 29 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सावन समाप्त हो जाएगा।

Trending news