बिहार के भागलपुर और गया में सोनिया गांधी की रैली आज
Advertisement

बिहार के भागलपुर और गया में सोनिया गांधी की रैली आज

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिहार में पहली चुनाव सभा शनिवार को भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज में होगी। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी भी सभा को संबोधित करेंगे। 

बिहार के भागलपुर और गया में सोनिया गांधी की रैली आज

पटना : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिहार में पहली चुनाव सभा शनिवार को भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज में होगी। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी भी सभा को संबोधित करेंगे। 
 
कहलगांव से कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह को और गया के वजीरगंज से अवधेश कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। कहलगांव में सोनिया की सभा की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी लगातार कैंप कर रहे हैं। 

सोनिया गांधी दिल्ली से शनिवार दोपहर एक बजे पूर्णिया के चुनापुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर से कहलगांव पहुंचेंगी। कहलगांव की चुनाव सभा को संबोधित करने के बाद वह गया के वजीरगंज में करीब तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद फिर वह दिल्ली लौट जाएंगी।

Trending news