श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरे की गोली मार कर हत्या की, मछुआरों का प्रदर्शन
Advertisement

श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरे की गोली मार कर हत्या की, मछुआरों का प्रदर्शन

श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा एक भारतीय मछुआरे को कथित तौर पर मारे जाने को लेकर इस द्वीप के थानगचिमदाम पर सैकड़ों मछुआरों ने आज विरोध प्रदर्शन किया. श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कल 22 वर्षीय एक भारतीय मछुआरे को कथित तौर पर उस समय गोली मारी थी जब वह कच्चाथीवू से कुछ दूरी पर एक मशीनीकृत नौका से मछली पकड़ रहा था.

तमिलनाडु के रामेश्वरम में रहने वाले एक भारतीय मछुआरे की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. (तस्वीर के लिए साभार- एएआई))

रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा एक भारतीय मछुआरे को कथित तौर पर मारे जाने को लेकर इस द्वीप के थानगचिमदाम पर सैकड़ों मछुआरों ने आज विरोध प्रदर्शन किया. श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कल 22 वर्षीय एक भारतीय मछुआरे को कथित तौर पर उस समय गोली मारी थी जब वह कच्चाथीवू से कुछ दूरी पर एक मशीनीकृत नौका से मछली पकड़ रहा था.

पीड़ित मछुआरे का शव लेने से इंकार

रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष एस अमीरात ने बताया कि एक केन्द्रीय मंत्री के आने और ऐसी घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन मिलने तक प्रदर्शनकारी मछुआरों ने पीड़ित मछुआरे का शव लेने से इंकार कर दिया. उन्होंने बताया कि मछुआरों ने इस घटना में शामिल श्रीलंकाई नौसेना कर्मी की गिरफ्तारी की भी मांग की.

भारतीय मछुआरों की रिहाई और जब्त नौका वापस करने की भी मांग

मछुआरों ने आरोप लगाया कि पाक जलडमरूमध्य में मछली पकड़ने के मुद्दे पर श्रीलंका और भारतीय अधिकारियों के बीच कोई उचित तालमेल नहीं है. उन्होंने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गये सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने और जब्त की गयी नौका वापस करने की भी मांग की.

स्थिति पर नजर रखने के लिए द्वीप पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक कुलनचिनथान ने कहा था कि पीड़ित ब्रिडगो के गर्दन में गोली लगी थी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी. उन्होंने बताया था कि गोलीबारी में एक अन्य मछुआरा श्रवणन घायल हो गया था जबकि घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गये थे और समुद्र तट पर लौट आए थे.

 

Trending news