मेयर के चयन पर हाइब्रिड फार्मूला सोच समझकर लिया गया फैसला - गहलोत
Advertisement
trendingNow1586053

मेयर के चयन पर हाइब्रिड फार्मूला सोच समझकर लिया गया फैसला - गहलोत

निकाय चुनाव में हाइब्रिड फार्मूले को लागू करने को लेकर भाजपा नेता जो कांग्रेस पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा रहे हैं यह उनकी अपनी राजनीति है कांग्रेस कभी हॉर्स ट्रेडिंग नहीं करती है. 

हाइब्रिड फार्मूला सोच समझकर लिया गया फैसला

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gahlot)  ने देश में आर्थिक मंदी के हालातों के लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है . गहलोत ने कहा है कि चाहे हरियाणा हो या महाराष्ट्र भाजपा नीतियों और सिद्धांतों के दम पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती. उनका कोई भी नेता मुद्दों पर बात ना करके केवल माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं. कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि अब वह जमाना नहीं रहा जब रानी के पेट से पैदा हुआ ही राजा बनता था अब लोकतंत्र है जनता जिसे चाहे वही नेता बनता है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने और सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है.तीन दिवसीय मुंबई चुनावी दौरे से लौटकर जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने मौजूदा केनद्र सरकार पर जमकर हमला बोला गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश में अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है लेकिन कोई भी भाजपा नेता आर्थिक नीति पर बात करने को तैयार नहीं है. चुनाव में भाजपा सिद्धांत और नीतियों के आधार पर नहीं लड़ती बल्कि माहौल खराब कर चुनाव जीतना चाहती है. अशोक गहलोत ने कहा कि मुंबई में भाजपा के नेता कांग्रेस पर परिवारवाद करने का आरोप लगाती है जो कि गलत है आज देश में लोकतंत्र है कोई भी व्यक्ति परिवार के सहारे चुनाव नहीं जीत सकता अगर जनता पसंद करेगी तभी वह चुनाव जीतेगा और नेता बनेगा . अब वो जमाना नहीं रहा जब रानी के पेट से पैदा हुआ बच्चा ही राजा बनता था.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में निकाय चुनाव में मेयर के चयन पर लागू किए जाने वाले हाइब्रिड फार्मूले पर गहलोत ने कहा कि जो फैसला सरकार ने लिया है वह सोच समझ कर लिया है इस फैसले से आपसी झगड़े और हिंसा पर रोक लगेगी. निकाय चुनाव में हाइब्रिड फार्मूले को लागू करने को लेकर भाजपा नेता जो कांग्रेस पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा रहे हैं यह उनकी अपनी राजनीति है कांग्रेस कभी हॉर्स ट्रेडिंग नहीं करती है. राजस्थान में कांग्रेस सरकार का 10 महीने का कार्यकाल गुड गवर्नेंस का कार्यकाल रहा है.गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस खींवसर मंडावा दोनों उप चुनाव जीतेगी. लेकिन निकाय चुनाव में इसका असर नहीं होता बल्कि देश में क्या वातावरण है क्या माहौल है उसका असर होता है.

अशोक गहलोत ने कहा मोदी सरकार ने देश में लोकतंत्र को पूरी तरीके से खत्म कर दिया है.आपको बता दे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुंबई दौरे के दौरान मारवाड़ी बहुल क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया और आज वो जयपुर लौट आए .

नरेश बिसेन,न्यूज डेस्क 

Trending news