58 साल बाद दिल्ली में सबसे ठंडा रहा अक्टूबर
Advertisement

58 साल बाद दिल्ली में सबसे ठंडा रहा अक्टूबर

न्यूनतम तापमान 1 नवंबर को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अक्टूबर के महीने का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 26 साल में सबसे कम था. इससे पहले सबसे कम तापमान 1937 में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

मौसम विभाग ने दिल्ली में पारे की रिकार्ड गिरावट की जानकारी दी है....

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में 1962 के बाद पहली बार इस साल अक्टूबर सबसे ठंडा महीना रहा है. आईएमडी ने कहा, '2020 में दिल्ली में अक्टूबर में औसत न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 1962 के बाद सबसे कम है. 1962 में अक्टूबर का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था.'

दशकों पुराना रिकार्ड टूटा
आईएमडी के वैज्ञानिक ने कहा कि तापमान में यह गिरावट शांत हवाओं और राजधानी शहर पर बादल न होने के कारण है. साथ ही उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान 1 नवंबर को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अक्टूबर के महीने का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 26 साल में सबसे कम था. इससे पहले सबसे कम तापमान 1937 में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ के अनुसार, दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 के संकेंद्रण में पराली जलाने की हिस्सेदारी शुक्रवार को 19 प्रतिशत रही.

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आम तौर पर अक्टूबर के महीने में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है. 

LIVE TV
 

Trending news