कर्नाटक में लव जिहाद के खिलाफ जल्द कानून बनेगा: येदियुरप्पा
Advertisement

कर्नाटक में लव जिहाद के खिलाफ जल्द कानून बनेगा: येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा (Chief Minister B.S.

बी.एस. येदियुरप्पा (फाइल फोटो)

मेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा (Chief Minister B.S. Yeddyurappa) ने कहा कि सरकार शादी के लिए धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून लाने के लिए विशेषज्ञों से बातचीत कर रही है.

  1. कर्नाटक ने हमेशा लव जिहाद को चिंता का विषय माना है: सीएम 
  2. भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक
  3. संबंधित अधिकारियों और विशेषज्ञों से बात की है: येदियुरप्पा

कर्नाटक ने हमेशा लव जिहाद को चिंता का विषय माना है: सीएम 
येदियुरप्पा ने यहां भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'कर्नाटक ने हमेशा लव जिहाद को चिंता का विषय माना है. मैं अपने पार्टी सहयोगियों से सहमत हूं कि हमें शादी के लिए धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून की जरूरत है.' सीएम ने जोर देकर कहा कि उन्होंने राज्य में इस मुद्दे (लव जिहाद) को लेकर संबंधित अधिकारियों और विशेषज्ञों से बात की है. उन्होंने कहा, 'इनमें से अधिकतर इस बात से सहमत हैं कि राज्य को इस तरह के धर्मातरण को रोकने के लिए मजबू कानूनी ढांचे की जरूरत है.' (इनपुट आईएएनएस)

 

Trending news