केंद्रीय मंत्री का निशाना, बोले- प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर; UP में कांग्रेस को कोई फायदा नहीं
Advertisement

केंद्रीय मंत्री का निशाना, बोले- प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर; UP में कांग्रेस को कोई फायदा नहीं

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस एवं प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, इससे उनकी पार्टी (Congress) को कोई फायदा नहीं होगा.

गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

जबलपुर: केन्द्रीय मंत्री (Union Minister of Rural Development and Panchayat Raj) गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, इससे उनकी पार्टी (Congress) को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि जनता का विश्वास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर है.

  1. प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए बोले गिरिराज सिंह
  2. घर-घर घूमे या दर-दर, कोई फायदा नहीं
  3. कांग्रेस पर कसा तंज

कांग्रेस पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश में प्रियंका के घर-घर जाने के बारे में यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री (Union Minister of Rural Development and Panchayat Raj) सिंह ने कांग्रेस एवं प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि जो विकास के नाम पर शून्य हो, अब वह घर-घर घूमे या दर-दर, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सबकी सरकारों को देखा है, लेकिन उनका विश्वास योगी, मोदी और भाजपा पर है.

ये भी पढें: केजरीवाल का निशाना, बोले- CM योगी ने 5 साल में बनवाए सिर्फ श्मशान, मैं खोलूंगा स्कूल

गांधी-नेहरू परिवार पर कसे तंज

सिंह ने गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह लोकतंत्र है और सबको घर-घर जाने का अधिकार है. लेकिन जिस पार्टी ने बरसों-बरस राज किया, उसने उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या कर दी वह इस बात से ही पता चलता है कि अमेठी गांधी परिवार की खानदानी सीट रही है और वहां कांग्रेस राज में जिला कलेक्टर कार्यालय (District Collector Office) तक नहीं खुल पाया. जब भाजपा नेता स्मृति ईरानी वहां से चुनी गई, तब हमने खुलवाया.’

ये भी पढें: राकेश टिकैत ने सरकार को दी खुली धमकी, बोले- 26 जनवरी को फिर करेंगे ट्रैक्टर मार्च

'फिर से सरकार बनाएंगे'

उन्होंने दावा किया, ‘हम उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधान सभा चुनाव (Assembly elections) में 2017 से अधिक सीटें जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे.’

(इनपुट - भाषा)

LIVE TV

Trending news