अखिलेश-माया की घोषणा से पहले ही जानें सपा-बसपा के बीच सीट बंटवारे की पूरी लिस्ट
Advertisement

अखिलेश-माया की घोषणा से पहले ही जानें सपा-बसपा के बीच सीट बंटवारे की पूरी लिस्ट

प्रेस कांफ्रेंस से पहले पूरे लखनऊ को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया गया है. दोनों दलों के कार्यकर्ता उत्साह का प्रदर्शन कर रहे हैं. 

सपा-बसपा गठबंधन के ऐलान से पहले पूरे लखनऊ को पोस्टरों से पाट दिया गया है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती दोपहर में एक साझा पत्रकार वार्ता करेंगे. सूत्रों का कहना है कि इसमें लोकसभा चुनावों में महागठबंधन की सीटों को लेकर घोषणा हो सकती है. प्रेस कांफ्रेंस से पहले पूरे लखनऊ को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया गया है. दोनों दलों के कार्यकर्ता उत्साह का प्रदर्शन कर रहे हैं. लखनऊ की मीडिया भी सुबह से ही इस गठबंधन को लेकर कवरेज में जुटी है. हाल ही में दोनों दलों के नेताओं ने दिल्ली में भेंट कर लोकसभा चुनावों में महागठबंधन के स्वरूप पर चर्चा की थी.

  1. मायावती-अखिलेश यादव करेंगे साझा प्रेस कांफ्रेंस
  2. 37-37 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे सपा-बसपा
  3. सोनिया-राहुल के लिए छोड़ी जाएंगी सीटें  

सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में से सपा और बसपा की योजना 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ने की है. इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को भी दो या तीन सीटें देने की चर्चा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट अमेठी और सोनिया गांधी की सीट रायबरेली पर महागठबंधन अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगा.

fallback

निषाद पार्टी को भी महागठबंधन में शामिल किया जा सकता है. 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने 73 सीटें जीती थीं और इस बार उसके नेता 73 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं.

बसपा-सपा और रालोद ने साथ मिलकर उपचुनाव लड़ा था जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सीट और उप मुख्यमंत्री की फूलपुर सीट से सपा प्रत्याशियों को जीत मिली थी. जबकि कैराना सीट पर रालोद प्रत्याशी ने भाजपा से यह सीट छीनी थी.

fallback

बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार शाम दिल्ली से लखनऊ पहुंची. पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह 15 जनवरी को अपने जन्म दिन के दिन महागठबंधन की साझा प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है लेकिन अब जन्म दिन के तीन दिन पहले ही इस प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया जा रहा है.

सूत्रों के हवाले से हम आपको बता रहे हैं कि सपा-बसपा के बीच उत्तर प्रदेश की कौन-कौन सी सीटें बंटेंगी. नीचे दी गईं सीटें ऐसी हैं जिनपर दोनों दलों की सहमति बन चुकी है. बाकी बची सीटों पर समीकरण बिठाने के बाद बंटवारा किया जाएगा.

सपा के कोटे में जा सकती हैं ये सीटें-
1. अयोध्या
2. आज़मगढ़
3. जौनपुर
4. बलिया
5. बस्ती
6. कन्नौज
7. फ़िरोज़ाबाद
8. बदायूं
9. संभल
10. रामपुर
11. हाथरस
12. फूलपुर
13. गोरखपुर
14. मैनपुरी
15. गोंडा

बसपा के कोटे में जा सकती हैं ये सीटें-
1. नोएडा
2. अलीगढ़
3. आगरा
4. मेरठ
5. नगीना
6. अंबेडकरनगर
7. मोहनलालगंज
8. मछलीशहर
9. सहारनपुर
10. देवरिया
11. लालगंज
12. ग़ाज़ीपुर
13. सुल्तानपुर
14. जालौन
15. बुलंदशहर

ये भी देखे

Trending news