Bhojpuri Song: दर्शकों पर चढ़ा khesari lal yadav के 'बानी बड़ा कंफ्यूज' का खुमार, देखें Video
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand993275

Bhojpuri Song: दर्शकों पर चढ़ा khesari lal yadav के 'बानी बड़ा कंफ्यूज' का खुमार, देखें Video

'बानी बड़ा कंफ्यूज' भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और अल्का झा ने मिलकर आवाज दी है. वहीं गाने के वीडियो को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस ऋतु सिंह नजर आ रही हैं.

Bhojpuri Song: दर्शकों पर चढ़ा khesari lal yadav के 'बानी बड़ा कंफ्यूज' का खुमार, देखें Video

नई दिल्ली: खेसारी लाल यादव के गाने फैंस को हमेशा ही पसंद आते हैं. उनकी फिल्में हों या फिर एलबम सॉन्ग उनका कोई भी प्रॉजेक्ट ऐसा नहीं है जो लोगों के सर चढ़कर ना बोलता हो. वैसे भी खेसारी अपनी आवाज के लिए मशहूर हैं ही लेकिन अब लोग उनके डांस मूव्स के भी कायल हो गए हैं. 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह की हलिया रिलीज भोजपुरी फिल्म 'बापजी' का सांग 'बानी बड़ा कंफ्यूज' जारी किया गया है. 

इस सांग का ऑडियो पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जो दर्शकों के सरचढ़ कर बोल चुका है और ये ऑडियो सांग बहुत ज्यादा पॉपुलर भी हो चुका है. अब इसी सांग का वीडियो जारी किया गया है. जिसे भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. 

'बानी बड़ा कंफ्यूज' भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और अल्का झा ने मिलकर आवाज दी है. वहीं गाने के वीडियो को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस ऋतु सिंह नजर आ रही हैं. गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है. 

उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं. फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं. लेखक अरबिन्द तिवारी हैं. संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस मास्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं.

कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं.

WATCH LIVE TV

 

Trending news