Petrol Diesel Price: घरेलू बाजार में नहीं घट रही पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें क्या हैं आज के रेट
Advertisement

Petrol Diesel Price: घरेलू बाजार में नहीं घट रही पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें क्या हैं आज के रेट

हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होने की वजह Tax है. वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं. वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं.

Petrol Diesel Price: घरेलू बाजार में नहीं घट रही पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें क्या हैं आज के रेट

Petrol Diesel Price: देश में बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) ज्यों की त्यों बनी हुई हैं. इनके दामों (Rate) में कोई गिरावट नहीं देखी जा रही. दिल्ली से लेकर यूपी (Uttar Pradesh) तक यही हाल है. ऐसे में महंगाई बढ़ना लाजमी है. हर सुबह लोगों को यही आस होती है कि आज तेल की कीमतें (OIL Price) कम होंगी, लेकिन होता इसके उलट ही है. दिवाली से लेकर आज तक कीमतें 100 के पार ही बनी हुई हैं. IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट https://iocl.com के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) 95.41 रुपये तय गई हैं. 

गाजियाबाद में 27 जनवरी तक धारा-144 लागू, जानें क्या है वजह

यह हैं की पेट्रोल डीजल की कीमत
जगह                                         पेट्रोल                        डीजल
लखनऊ                                     95.28                      86.80 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                                        95.41                      86.67 प्रति लीटर
गांधीनगर                                   95.35                      89.33 रुपये प्रति लीटर
मुम्बई                                       109.98                    94.14 रुपये प्रति लीटर   
कोलकाता                                 104.67                    89.79 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                                        101.40                    91.43 रुपये प्रति लीटर 

पुलिसकर्मियों ने अपराधी के साथ दोस्त की तरह खिंचवाई सेल्फी, अब पड़ गया भारी, 4 सिपाही सस्पेंड

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें
ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.

Aadhaar Update: अगर आपके आधार की फोटो हो गई है खराब, तो ऐसे कर सकते हैं बदलाव

हर शहर में अलग-अलग Rate क्यों?
हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होने की वजह Tax है. वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं. वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं. शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है. बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं. 

केंद्र और राज्य सरकारें वसूलती हैं भारी टैक्स
पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होता है, ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.

माफिया मुख्तार अंसारी पर हमले के केस में डॉन बृजेश सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने स्पेशल अदालत से मांगा जवाब

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीज़ल का भाव
आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे. शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा. मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा.

इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं. HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं. खुदरा ईंधन के भाव नये रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुके हैं. ऐसे शहरों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है.

WATCH LIVE TV

Trending news