उरी हमला: गृह सचिव ने कश्मीर के हालात पर राजनाथ को अवगत कराया
Advertisement

उरी हमला: गृह सचिव ने कश्मीर के हालात पर राजनाथ को अवगत कराया

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को गृह सचिव राजीव महर्षि ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की जमीनी स्थिति से अवगत कराया। महर्षि ने उरी आतंकी हमले के मद्देनजर अशांत राज्य का दौरा किया था। महर्षि ने दौरे के दौरान जम्मू  कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, प्रशासन, पुलिस और खुफिया अधिकारियों से चर्चा की थी। गृह सचिव ने गृहमंत्री को घाटी और सीमावर्ती क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति के अपने आकलन से अवगत कराया।

उरी हमला: गृह सचिव ने कश्मीर के हालात पर राजनाथ को अवगत कराया

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को गृह सचिव राजीव महर्षि ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की जमीनी स्थिति से अवगत कराया। महर्षि ने उरी आतंकी हमले के मद्देनजर अशांत राज्य का दौरा किया था। महर्षि ने दौरे के दौरान जम्मू  कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, प्रशासन, पुलिस और खुफिया अधिकारियों से चर्चा की थी। गृह सचिव ने गृहमंत्री को घाटी और सीमावर्ती क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति के अपने आकलन से अवगत कराया।

उरी आतंकी हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे। घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह सचिव ने कल श्रीनगर का दौरा किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री को पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी गई।

Trending news