दिल्‍ली में भारी बारिश के चलते अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी का धर्मस्थलों पर जाने का कार्यक्रम रद्द
Advertisement

दिल्‍ली में भारी बारिश के चलते अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी का धर्मस्थलों पर जाने का कार्यक्रम रद्द

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह से भारी बारिश होने के चलते अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी का यहां के तीन धार्मिक स्थलों पर जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। केरी आज पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पुरानी दिल्ली स्थित गौरी शंकर मंदिर, जामा मस्जिद और गुरूद्वारा शीशगंज साहिब जाने वाले थे।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह से भारी बारिश होने के चलते अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी का यहां के तीन धार्मिक स्थलों पर जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। केरी आज पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पुरानी दिल्ली स्थित गौरी शंकर मंदिर, जामा मस्जिद और गुरूद्वारा शीशगंज साहिब जाने वाले थे।

अमेरिकी दूतावास के एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली में भारी बारिश के कारण उनका यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। केरी तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। वैसे तो उन्हें इन स्थलों को देखने कल ही जाना था लेकिन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। सोमवार रात को यहां पहुंचे केरी यातायात जाम में फंस गए थे। जलभराव के कारण लुटियंस दिल्ली में सत्य मार्ग पर लगभग एक घंटे तक उनका काफिला फंसा रहा था।

Trending news