स्मार्ट सिटी के लक्ष्य को साकार करने से देश ‘बहुत, बहुत दूर’: नारायण मूर्ति
Advertisement
trendingNow1299818

स्मार्ट सिटी के लक्ष्य को साकार करने से देश ‘बहुत, बहुत दूर’: नारायण मूर्ति

इंफोसिस के सह संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति ने कहा कि स्मार्ट सिटी विकसित करने के लक्ष्य को साकार करने से देश ‘बहुत, बहुत दूर’ है। स्मार्ट सिटी विकसित करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।

स्मार्ट सिटी के लक्ष्य को साकार करने से देश ‘बहुत, बहुत दूर’:  नारायण मूर्ति

मुंबई: इंफोसिस के सह संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति ने कहा कि स्मार्ट सिटी विकसित करने के लक्ष्य को साकार करने से देश ‘बहुत, बहुत दूर’ है। स्मार्ट सिटी विकसित करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।

यह पूछे जाने पर कि कल शाम यहां ‘सिटी सिस्टम’ पर घंटे भर के लेक्चर के दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का जिक्र क्यों नहीं किया, मूर्ति ने कहा कि चूंकि स्मार्ट सिटी विकसित करने से हम बहुत, बहुत दूर हैं, इसलिए उन्होंने इस बारे में बात नहीं की। उन्होंने कहा, ‘मैं करने में यकीन रखता हूं, मैं सिर्फ बातें नहीं करता।’

 

Trending news