Purohit Kalyan Board: पुजारियों के आएंगे अच्छे दिन, यह राज्य बनाने जा रहा पुरोहित कल्याण बोर्ड, मंदिरों का भी होगा पुनरुद्धार
Advertisement
trendingNow12318795

Purohit Kalyan Board: पुजारियों के आएंगे अच्छे दिन, यह राज्य बनाने जा रहा पुरोहित कल्याण बोर्ड, मंदिरों का भी होगा पुनरुद्धार

Purohit Kalyan Board News: मंदिरों में पूजा-पाठ करने वाले पुजारियों के भी अच्छे दिन आने वाले हैं. उनके लिए एक राज्य सरकार ने पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने की पहल की है. इसके तहत पुजारियों को मानदेय मिलेगा. साथ ही मंदिरों का भी पुनरुद्धार होगा. 

Purohit Kalyan Board: पुजारियों के आएंगे अच्छे दिन, यह राज्य बनाने जा रहा पुरोहित कल्याण बोर्ड, मंदिरों का भी होगा पुनरुद्धार

UP Purohit Kalyan Board News: योगी सरकार उत्तर प्रदेश के पुजारियों के लिए पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन करने जा रही है. 60 साल से ऊपर की उम्र के लिए एक बड़े फैसले की तैयारी है . प्रदेश में 100 साल से पुराने मंदिरों का पुनर्द्धार होगा. मिशन 2027 के लिए योगी आदित्यनाथ ने धर्मपथ का रास्ता चुना है. 

यूपी में बनेगा पुरोहित कल्याण बोर्ड

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ एक महंत भी हैं. पुजारियों की आर्थिक स्थिति को अच्छे से समझते हैं. इसीलिए अब वो प्रदेश के मंदिरों के पुजारियों को खास तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं. योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पुजारियों के हित में बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं. योगी आदित्यनाथ यूपी में पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन करने की तैयारी कर रहे हैं.

सीएम योगी ने दिए निर्देश
 
पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन से राज्य के मंदिरों में पूजा पाठ करने वाले पुजारियों-संतों और पुरोहितों को फायदा होगा. पुरोहित कल्याण बोर्ड, पुजारियों के लिए कल्याणकारी योजना बनाएगा. सबसे बड़ी बात ये होगी कि 60 साल से ज्यादा उम्र के पुजारियों को मानदेय मिलेगा. योगी आदित्यनाथ इस प्रस्ताव पर 2022 से विचार कर रही है...अब इस पर अमल की तैयारी है. योगी आदित्यनाथ ने धर्मार्थ कार्य विभाग को निर्देश जारी किया है. 

यूपी में पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने की योजना से प्रदेश के साधु-संत खुश हैं. योगी आदित्यनाथ साधु-संतों के साथ-साथ प्रदेश के सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिरों का उद्धार करने जा रहे हैं. उसके लिए भी बड़े स्तर की प्लानिंग हो रही है. उत्तर प्रदेश के 100 साल से ज्यादा पुराने मंदिरों को फिर से संवारा जाएगा. पुराने तीर्थ स्थलों का भी पुनर्निर्माण होगा. 

धर्मस्थलों की जानकारी के लिए बनेगा पोर्टल

मंदिरों के साथ ही सिख, बौद्ध और जैन धर्म के स्थलों का भी कायाकल्प होगा. यूपी के प्रमुख मंदिरों व धर्मस्थलों की जानकारी के लिए एक सेंट्रलाइज पोर्टल बनाया जाएगा. जिसमें राज्य के सभी मंदिरों के इतिहास की जानकारी मिलेगी. 

प्रदेश के पुजारियों के अच्छे दिन लाने की तैयारी है तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर के पुजारियों के लिए भी कुछ अच्छा होने जा रहा है. रामलला के पुजारी अब पीली चौबंदी..धोती और साफा पहने नजर आएंगे. साथ ही रामलला की सेवा करने वाले पुजारियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है. अब 26 पुजारी अलग-अलग शिफ्ट में रामलला की सेवा करेंगे. 

नई पीढ़ी में अपनी संस्कृति के लिए बढ़ेगा लगाव

पुजारियों-संतों और पुरोहितों के लिए बोर्ड बनाने का फायदा मथुरा से लेकर काशी तक होगा. सीएम योगी की कोशिश है कि प्रदेश के पुरोहितों-पुजारियों को बेहतर जीवन के साथ सम्मान मिले. पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन के एक फायदा ये होगा कि नई पीढ़ी कर्मकांड और पुरोहिताई के प्रति रुचि दिखाएगी. 

(मयूर शुक्ला की रिपोर्ट)

Trending news