Zee जानकारी : अगस्ता वेस्टलैंड को 3 जुलाई 2014 को काली सूची में डाला गया था
Advertisement
trendingNow1289631

Zee जानकारी : अगस्ता वेस्टलैंड को 3 जुलाई 2014 को काली सूची में डाला गया था

Zee जानकारी : अगस्ता वेस्टलैंड को 3 जुलाई 2014 को काली सूची में डाला गया था

जब से Augusta Westland घूसकांड में इटली की अदालत के फैसले में कांग्रेसी नेताओं के नाम सामने आए हैं, तब से कांग्रेस ये तर्क दे रही है कि उसने इन कंपनियों को काली सूची में डाल दिया था। लेकिन अब हम आपको वो दस्तावेज़ दिखाने वाले हैं, जिनसे ये साफ होता है कि Augusta Westland और Fin-meccanica (फिनमैक्कैनिका) कंपनी को UPA सरकार ने नहीं बल्कि NDA सरकार ने ब्लैकलिस्ट किया था। हालांकि तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी के मुताबिक कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया यूपीए सरकार के कार्यकाल में ही शुरू हो चुकी थी।

रक्षा मंत्रालय की अक्टूबर 2014 की लिस्ट जिसमें देश और विदेश की रक्षा क्षेत्र की उन कंपनियों के नाम हैं जिन्हें रक्षा मंत्रालय ने Blacklist किया है।  इस लिस्ट में 43वें नंबर पर Augusta Westland और 44वें नंबर पर Fin-Meccanica कंपनियों को Blacklist किया गया है। 

- इन दोनों कंपनियों को 3 जुलाई 2014 को Director (Vigilance) अतुल कुमार सिंह के आदेश पर Blacklist किया गया था। 

- देश में NDA की सरकार 26 मई 2014 को बनी थी यानी सरकार बनने के करीब डेढ़ महीने के बाद इन कंपनियों को Blacklist किया गया।

- इस मामले में मार्च 2013 में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया था लेकिन इटली की कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने का काम जुलाई 2014 में हुआ। यानी यूपीए की सरकार कछुए की गति से काम कर रही थी और कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने में एक साल से भी ज़्यादा का वक़्त लग गया।

वैसे इस पूरे मामले में एक और बात महत्वपूर्ण है और वो ये कि इस घूसकांड की वजह से देश को Augusta Westland जैसा बेहतरीन हेलीकॉप्टर नहीं मिल पाया। यहां हम आपको इस हेलीकॉप्टर की कुछ खूबियां भी बताना चाहते हैं।

- इस हेलीकॉप्टर की क्षमता 26 सैनिकों या 38 सामान्य यात्रियों की होती है। 

- ये हेलीकॉप्टर 5 टन का वज़न लेकर उड़ सकता है। 

- ये हेलीकॉप्टर लगभग 278 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ता है। 

- Augusta Westland हेलीकॉप्टर एक बार में 833 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है।

- इस हेलीकॉप्टर ने अफगानिस्तान और इराक़ युद्ध में भी हिस्सा लिया था। 

- इंग्लैंड, इटली, कनाडा, डेनमार्क, नॉर्वे, पुर्तगाल और जापान की सेनाएं इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रही हैं।

- सऊदी अरब, अल्जीरिया, नाइजीरिया और तुर्क-मेनिस्तान जैसे बहुत से देश VIPs के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं । 

- भारत में भी इसे VIPs के इस्तेमाल के लिए खरीदा जाना था, लेकिन घूसकांड की वजह से ये डील रद्द हो गई।

- इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल वर्ष 2012 में आई James Bond Series की फिल्म SKYFALL में भी किया गया था। ये Agusta Westland का AW101 मॉडल था।

Trending news