Zee जानकारी : दुश्मनों की नींद उड़ाने आ गया आईएनएस खांदेरी
Advertisement

Zee जानकारी : दुश्मनों की नींद उड़ाने आ गया आईएनएस खांदेरी

Zee जानकारी : दुश्मनों की नींद उड़ाने आ गया आईएनएस खांदेरी

समुद्र के भीतर भारत की Killer tiger Shark को देखकर आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा। DNA में 2 मई 2016 को हमने आपको समुद्र में भारत की सबसे नई ताकत.. INS कलवरी Submarine के पहले Sea Trial के बारे में बताया था। INS कलवरी पनडुब्बी भारत के दुश्मनों के लिए खौफ का दूसरा नाम बनी हुई है..लेकिन अब भारत की एक और Submarine दुश्मनों की नींद उड़ाने के लिए समुद्र में उतर चुकी है। इस पनडुब्बी का नाम है INS खांदेरी । 

भारतीय नौसेना को मजबूत बनाने की दिशा में आज देश को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई के मझगांव डॉक पर तैयार की गई कलवरी क्लास की दूसरी Submarine खांदेरी को अपने पहले Sea Trial के लिए उतार दिया गया है। आज से करीब 8 महीने पहले मई 2016 में पहली कलवरी Submarine INS कलवरी को मुंबई के मझगांव डॉक से ही Launch किया गया था। और अब कलवरी की Partner In Sea यानी समुद्र की साथी.. INS खांदेरी को भी Launch कर दिया गया है। वर्ष 2005 में इस प्रोजेक्ट की शुरूआत हुई थी और आज भारत की ये दोनों Killer Sharks..दुश्मनों को मारने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा चुकी है।

कलवरी...Scorpene Class की Submarines हैं.. जिन्हें पहली बार भारत में.. फ्रांस के सहयोग से बनाया जा रहा है। INS खांदेरी कलवरी क्लास की दूसरी सबमरीन है। आप सोच रहे होंगे कि यहां कलवरी क्लास का क्या मतलब है...तो हम आपको बता दें कि नौसेना की प्रथा के मुताबिक नए डिजाइन के युद्ध पोत या पनडुब्बी को पहले एक नाम दिया जाता है। और बाद में उसी डिजाइन पर बनने वाले दूसरे युद्ध पोतों और पनडुब्बियों को उस क्लास का माना जाता है । जैसे कलवरी अपनी श्रेणी की पहली सबमरीन थी और अब कलवरी क्लास की दूसरी पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है।

खांदेरी एक Island का नाम है। जिस पर 17वीं शताब्दी में मराठा योद्धाओं ने एक किले का निर्माण किया था ..इससे मराठा योद्धाओं को दुश्मनों पर काफी बढ़त मिल जाती थी और इसी Island के नाम पर इस पनडुब्बी को ये नाम मिला है। INS खांदेरी भी भारतीय नौसेना के लिए एक तैरते हुए किले की तरह होगी ..जिससे दुश्मन पर हमला करना भारत की नौसेना के लिए बाएं हाथ का खेल होगा। INS खांदेरी  Guided Weapons के दम पर दुश्मन पर सटीक वार कर सकती है 
ये Submarine, Torpedo और WLT यानी Weapons Launching Tubes की मदद से दुश्मन पर हमला कर सकती है ।

- Stealth feature की वजह से ये Submarine अपने दुश्मन को किसी तरह की आहट नहीं देती और जब तक दुश्मन को कुछ समझ में आता है ये उसका काम तमाम कर देती है।  

- INS  खांदेरी  किसी भी मौसम में काम कर सकती है, और इसमें संचार के सभी आधुनिक उपकरण लगे हुए हैं। 

- इस Submarine को एक विशेष तरह के स्टील से तैयार किया गया है ताकि ये समुद्र की गहराई में भारी से भारी दबाव को भी सह सके।

- भारत कुल मिलाकर 6 कलवरी क्लास पनडुब्बियों का निर्माण कर रहा है..जिसमें से 2 का Sea Trial शुरू हो चुका है। इन Submarines को फ्रांस के सहयोग से बनाया जा रहा है। जहां इस श्रेणी की पनडुब्बियों को Scorpene Submarine कहा जाता है।

वैसे भारत सरकार को उम्मीद है कि भारत जल्द ही ऐसा देश बन जाएगा जो ना सिर्फ खुद पनडुब्बियों का निर्माण करेगा..बल्कि दूसरे देशों को पनडुब्बियां बेच भी पाएगा INS खांदेरी को भारतीय नौसेना के अच्छे दिन वाले भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है...इसलिए आज आपको ये पता होना चाहिए...कि समुद्र के अंदर भारत की ताकत किन गहराइयों को नाप रही है.. 

Trending news