UPSSSC PET 2021: PET के रिजल्ट के आधार पर 22,794 पदों पर होंगी भर्तियां, जानें डिटेल
Advertisement

UPSSSC PET 2021: PET के रिजल्ट के आधार पर 22,794 पदों पर होंगी भर्तियां, जानें डिटेल

UPSSSC के कैलेंडर के मुताबिक PET के बाद नवंबर में राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी. इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी.

UPSSSC PET 2021: PET के रिजल्ट के आधार पर 22,794 पदों पर होंगी भर्तियां, जानें डिटेल

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 24 अगस्त को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और अब आयोग द्वारा 22,794 पदों पर की जाने वाली भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. इन भर्तियों में शामिल होने के लिए PET में शामिल होना अनिवार्य है. हालांकि, इन 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती में PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.

इन पदों पर होंगी भर्तियां
UPSSSC के कैलेंडर के मुताबिक PET के बाद नवंबर में राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी. इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी. कनिष्ठ सहायक एवं आशुलिपिक के 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी.

इधर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. इसके मुताबिक लिखित परीक्षा 12 नवंबर से आयोजित की जाएंगी. अधिक जानकारी अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

WATCH LIVE TV

Trending news