NLC India ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 259 पदों पर निकाली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई
Advertisement

NLC India ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 259 पदों पर निकाली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

NLC India Limited ने ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 259 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

फोटो साभार- NLC

नई दिल्ली: भारत सरकार की ‘नवरत्न’ कंपनियों में से एक नेवेली लिग्नाइट कारपोरेशन लिमिटेड (NLC India Limited) ने ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 259 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स 17 मई, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

वैकेंसी डिटेल:-
मैकेनिकल                    : 125 पद  -  स्नातक डिग्री (Mechanical Engg.)
इलेक्ट्रिकल (ईईई)          :   65 पद  -  स्नातक डिग्री (Electrical Engg.)
इलेक्ट्रिकल (ईसीई)        :  10 पद  -   स्नातक डिग्री (Electronics & Communication Engg)
सिविल                         :  05 पद  -   स्नातक डिग्री (Civil Engg)
कंट्रोल ऐंड इंस्ट्रूमेंटेशन    :    5 पद  -   स्नातक डिग्री (Instrumentation & Control Engg)
कंप्यूटर                        :  05 पद -    स्नातक डिग्री (Computer Science/ Computer Engg/ Information Technology)/ पीजी डिग्री (Computer)
माइनिंग                        :   05 पद  -  स्नातक डिग्री (Mining Engineering)
जियोलॉजी                     :   05 पद  -  एमटेक / एमएससी (Geology)
फाइनेंस                        :   14 पद  -  सीए/ एएमए/ डिग्री (Any Discipline)
ह्यूमर रिसोर्स                 :   10 पद  -  डिग्री  (Any Discipline), पीजी डिग्री / डिप्लोमा  (Relevant Discipline)

आयु-सीमा:-
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु सीमा की गणना 1 मार्च, 2020 के आधार पर की जाएगी. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ें:- UP ग्रामीण डाक सेवा के 3951 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई

आवेदन शुल्क:-
इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 854 आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा. आवेदक ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से भुगतान कर सकते हैं.

सलेक्शन प्रॉसेस:-
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का ऑनलाइन रीटेन एग्जाम के जरिए होगा. इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. फिर मेरिट के आधार पर कैंडिडेट का सलेक्शन होगा.

ऐसे करें अप्लाई:-
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml/1258/64150/Registration.html पर विजिट कर खुद को रजिस्टर या फिर लॉनइन करना होगा. इसके बाद ध्यानपूर्वक फॉर्म को पढ़ते हुए भर लें. बेहतर होगा कि एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी भविष्य के लिए सेव करके रख लें. यह आपको काम आ सकता है. अधिक जानकारी के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 मई, 2020
वेबसाइट: https://www.nlcindia.com/new_website/index.htm

LIVE TV

Trending news