खुशखबरी! ओडिशा सरकार का फैसला, 32 नहीं 38 की उम्र तक कर सकेंगे सरकारी भर्ती के लिए अप्लाई
Advertisement

खुशखबरी! ओडिशा सरकार का फैसला, 32 नहीं 38 की उम्र तक कर सकेंगे सरकारी भर्ती के लिए अप्लाई

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odissa CM Naveen Patnayak) ने सोमवार को फैसला लेते हुए कहा कि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. 

खुशखबरी! ओडिशा सरकार का फैसला, 32 नहीं 38 की उम्र तक कर सकेंगे सरकारी भर्ती के लिए अप्लाई

नई दिल्ली: Government Jobs 2022: कोरोना के चलते देशभर के कई भर्ती एग्जाम में देरी हो रही है, जिसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी है. 2021, 2022 और 2023 में निकलने वाली सरकारी सेवाओं में अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा को 32 से बढ़ाकर 38 किया जा रहा है.

इस कारण लिया फैसला
राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इससे रिलेटेड नोटिस जारी किया. उन्होंने बताया कि कोरोना व अन्य कारणों के चलते सरकारी सेवाओं के एग्जाम में देरी हो रही है. अभ्यर्थियों की उम्र बढ़ हो जाती है, और उन्हें एग्जाम में शामिल होने का मौका नहीं मिल पाता. इसी को देखते हए फैसला लिया गया कि 2021, 2022 और 2023 में निकलने वाली सरकारी भर्तियों में 38 साल की उम्र के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे. 

बता दें कि रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ेंः- IBPS PO Main 2022 Admit Card: एडमिट कार्ड जारी, Direct Link से करें डाउनलोड 

WATCH LIVE TV

Trending news