शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी शाम 4.30 बजे PMO में संभावित मंत्रियों से मिलेंगे, पढ़ें कौन-कौन लेगा शपथ
सूत्रों ने कहा कि संभावित मंत्री शाम 4.30 बजे 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मोदी के आधिकारिक आवास पर चाय पर उनसे मुलाकात करेंगे.
Trending Photos
)
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी नई कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. ये सांसद बतौर मंत्री गुरुवार शाम को उनके साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. सूत्रों ने कहा कि संभावित मंत्री शाम 4.30 बजे 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मोदी के आधिकारिक आवास पर चाय पर उनसे मुलाकात करेंगे.
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिन सांसदों के पास फोन गया है, उनमें पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, धर्मेद्र प्रधान, रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी, अर्जुन राम मेघवाल, प्रकाश जावड़ेकर, जितेंद्र सिंह, बाबुल सुप्रियो, सदानंद गौड़ा, किरन रिजिजू, राज्यवर्धन सिंह राठौर, किशन रेड्डी, प्रह्लाद पटेल, सुरेश अंगदी, स्मृति ईरानी, कैलाश चौधरी, किशनपाल गुर्जर, पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मांडवीय हैं.
शिवसेना, जनता दल- यूनाइटेड (जद-यू), अपना दल, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और असम गण परिषद (अगप) से एक-एक मंत्री होगा.
PM मोदी-अमित शाह की बैठक के बाद सामने आए संभावित मंत्रियों के नाम
शपथ ग्रहण समारोह के लिए सहयोगियों में अब तक लोजपा के राम विलास पासवान, अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल, शिव सेना के अरविंद सावंत और रिपब्लिकन पार्टी से रामदास अठावले को भी फोन आए हैं.
लाइव टीवी देखें...
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और नई सरकार में शामिल होने वाले सांसदों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई.
ये हैं संभावित मंत्रियों के नाम -
1. अर्जुनराम मेघवाल
2. जितेंद्र सिंह
3. रामदास अठावले
4. जी किशन रेड्डी
5. राम विलास पासवान
6. सुरेश अंगड़ी
7. पीयूष गोयल
8. प्रह्लाद जोशी
9. मुख्तार अब्बास नकवी
10. धर्मेंद्र प्रधान
11. हरसिमरत कौर
12. बाबुल सुप्रियो
13. सुषमा स्वराज
14. स्मृति ईरानी
15. निर्मला सीतारमण
16. प्रकाश जावड़ेकर
17. रविशंकर प्रसाद
18. रमेश पोखरियाल निशंक
19. प्रह्लाद पटेल
20. कैलाश चौधरी
21. थावरचंद गहलोत
22. किशन पाल गुर्जर
23. साध्वी निरंजन ज्योति
24. किरण रिजिजु
25. नरेंद्र तोमर
26. सदानंद गौड़ा
27. आरसीपी सिंह (जनता दल यूनाइटेड)
28. पुरुषोत्तम रुपाला
29. गजेंद्र शेखावत
30. अनुप्रिया पटेल
31. राव इंद्रजीत
32. संजीव बालियान
33. संजय धोत्रे
34. नित्यानंद राय
35. राजनाथ सिंह
36. संतोष गंगवार
37. गिरिराज सिंह
38. सोम प्रकाश
39. वीके सिंह
40. श्रीपद नाईक
41. देबाश्री चौधरी
42. हरदीप सिंह पुरी
43. अरविंद सावंत