VIDEO: मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- मंदिरों के सामने पकाया था मांस
Advertisement

VIDEO: मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- मंदिरों के सामने पकाया था मांस

मिलिंद देवड़ा को हाल ही में संजय निरूपम की जगह मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. संजय निरूपम को को मुंबई उत्तर-पश्चिम से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है.

मिलिंद देवड़ा मुंबई के झवेरी बाजार में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. इसी क्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने एनडीए गठबंधन में शामिल शिवसेना पर अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के  अनुसार, मिलिंद देवड़ा ने मंगलवार को एक रैली के दौरान कहा कि शिवसना अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. देवड़ा ने आगे कहा कि कुछ साल पहले शिवसेना ने जैन धर्म के लोगों का अपमान किया था. 

 

 

दरअसल, मिलिंद देवड़ा मुंबई के झवेरी बाजार में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस सभा में जैन धर्म के लोगों की खासी संख्या थी. इस दौरान देवड़ा ने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने 'पर्यूषण पर्व' पर जैन मंदिरों के बाहर मांस पकाकर जैन धर्म का अपमान किया था. इस घटना को याद रखिए और 29 अप्रैल को वोट से उन्हें सबक सिखाएं.

बता दें कि मिलिंद देवड़ा को हाल ही में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. उनको कांग्रेस नेता संजय निरूपम की जगह यह पद दिया है. कांग्रेस ने संजय निरूपम को को मुंबई उत्तर-पश्चिम से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है. मिलिंद देवड़ा और संजय निरूपम के बीच मतभेद कई बार उजागर हुए हैं. 

Trending news