प्रियंका गांधी की PM मोदी को चुनौती, 'नोटबंदी और GST पर लड़कर दिखाइए चुनाव'
Advertisement
trendingNow1524599

प्रियंका गांधी की PM मोदी को चुनौती, 'नोटबंदी और GST पर लड़कर दिखाइए चुनाव'

प्रियंका ने आगे कहा कि चुनाव उन वादों पर लड़िये, जो आपने देश के नौजवानों से किए थे. कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने जनसभा में पीएम मोदी पर लगातार हमला साधा.

प्रियंका गांधी की PM मोदी को चुनौती, 'नोटबंदी और GST पर लड़कर दिखाइए चुनाव'

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) का सियासी रण अपने चरम पर है. इसके साथ राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को दिल्ली में एक जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को चुनौती दी. प्रियंका गांधी ने कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है. चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी, जीएसटी और महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िये.

 

fallback

 

 

प्रियंका ने आगे कहा कि चुनाव उन वादों पर लड़िये, जो आपने देश के नौजवानों से किए थे. कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने जनसभा में पीएम मोदी पर लगातार हमला साधा. उन्होंने कहा कि नौजवानों से जो झूठे वादे किए, उन पर चुनाव के आखिरी दो चरण लड़िये. प्रियंका ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी हालत ऐसे बच्चे की तरह हो गई हैं, जिसने अपना होमवर्क नहीं किया और स्कूल आ गया. उन्होंने कहा कि बच्चे से जब टीचर ने होमवर्क के लिए पूछा तो वह कहने लगा कि क्या करूं नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छुपा दिया. मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और पानी में डुबो दी. 

fallback

पीएम मोदी ने भी दी थी कांग्रेस को चुनौती
गौरतलब है कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी थी कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाएं, पीएम मोदी ने कहा था कि चुनाव के 5 चरण पूरे हो गए हैं और दो चरण का चुनाव बाकी है. अगर हिम्मत है तो पूर्व प्रधानमंत्री जिन पर बोफोर्स के आरोप हैं, उस मुद्दे पर आइए मैदान पर, अगर आप में हिम्मत है कि उसके मान-सम्मान के मुद्दे पर दिल्ली में चुनाव लड़ते हैं.

किसी दूसरे राज्य में प्रचार करें प्रियंका गांधी- केजरीवाल
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रचार पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उन राज्यों में जाकर प्रचार करना चाहिए जहां कांग्रेस की सीधी टक्कर बीजेपी के साथ है. अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी दिल्ली में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सिर्फ अपना टाइम खराब कर रही है. बता दें प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ रोड शो किया था. 

Trending news