FDI के खिलाफ दिल्ली में 7 को व्यापार बंद
Advertisement

FDI के खिलाफ दिल्ली में 7 को व्यापार बंद

व्यापारियों के प्रमुख संगठन कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) तथा खुदरा एफडीआई विरोधी राष्ट्रीय मोर्चा द्वारा 7 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में खुदरा स्वराज्य बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के समर्थन कैट और अन्य व्यापारिक संगठनों ने 7 मार्च को दिल्ली व्यापार बंद की भी घोषणा की है।

नई दिल्ली : व्यापारियों के प्रमुख संगठन कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) तथा खुदरा एफडीआई विरोधी राष्ट्रीय मोर्चा द्वारा 7 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में खुदरा स्वराज्य बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के समर्थन कैट और अन्य व्यापारिक संगठनों ने 7 मार्च को दिल्ली व्यापार बंद की भी घोषणा की है।
कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल और दिल्ली प्रदेश के महासचिव नरेंद्र मदान ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की है।
खंडेलवाल ने बताया कि रैली में व्यापारी नेताओं के अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। इनमें भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, संसद की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, एनडीए संयोजक शरद यादव, राष्ट्रीय जनता दल के रघुवंश प्रसाद सिंह, दिल्ली प्रदेश के भाजपाध्यक्ष विजय गोयल आदि शामिल हैं।
कैट ने दिल्ली के व्यापारिक संगठनों से व्यापार बंद में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि व्यापारियों पर आए दिन नए-नए कानून लादे जा रहे हैं। इनमें वैट, मनी लांड्रिंग एक्ट, दिल्ली किराया कानून, खाद्य सुरक्षा एवं मानक कानून आदि हैं।
रैली के लिए विशाल पंडाल बनाने और अन्य व्यवस्थाओं की शुरुआत करते हुए रामलीला मैदान पर आज वैदिक नीति से भूमि पूजन किया गया। (एजेंसी)

Trending news