देशमुख के निधन पर बीसीसीआई ने जताया शोक
Advertisement

देशमुख के निधन पर बीसीसीआई ने जताया शोक

बीसीसीआई ने आज केंद्रीय मंत्री और मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विलासराव देशमुख के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन उसके लिए बड़ा नुकसान है।

नई दिल्ली : बीसीसीआई ने आज केंद्रीय मंत्री और मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विलासराव देशमुख के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन उसके लिए बड़ा नुकसान है। जिगर संबंधी गंभीर बीमारी का चेन्नई के अस्पताल में इलाज करा रहे देशमुख का आज निधन हो गया। वह बीसीसीआई की मीडिया समिति के अध्यक्ष भी थे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने एक बयान में कहा, विलासराव देशमुख बेजोड़ प्रशासक थे। वह क्रिकेट के काफी शौकीन थे और मुंबई में होने वाले क्रिकेट मैचों में उन्हें नियमित तौर पर देखा जाता था। वह कई वर्षों तक मुंबई क्रिकेट संघ के सदस्य रहे और पिछले साल उन्हें मुंबई क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया। वह पिछले साल सितंबर से बीसीसीआई की मीडिया समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा, यह बोर्ड के लिए बड़ा नुकसान है। मैं उनके परिवार के प्रति तहेदिल से संवेदना जताता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। (एजेंसी)

Trending news