धोनी को फिर लगी अंगूठे पर चोट
Advertisement
trendingNow142347

धोनी को फिर लगी अंगूठे पर चोट

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय क्रिकेट मैच से पूर्व मंगलवार को यहां भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंगूठे में गेंद लगी।

मोहाली : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय क्रिकेट मैच से पूर्व मंगलवार को यहां भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंगूठे में गेंद लगी।
तेज गेंदबाज मनप्रीत गोनी की गेंद काफी तेजी से उछली और धोनी के अंगूठे पर लगी जिससे भारतीय कप्तान कुछ देर तक दर्द से कराहता रहा।
टीम फिजियो ने इसके बाद धोनी का उपचार किया जिससे वह कुछ देर तक बल्लेबाजी सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जहां सुबह अभ्यास किया वहीं भारतीयों ने दोपहर को नेट सत्र में हिस्सा लिया।
गोनी की गेंद लगने के बाद धोनी अपने घुटने पर बैठ गए और वह काफी परेशानी में दिख रहे थे।
टीम फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे जबकि कुछ देर बाद कोच भी धोनी को देखने आए। दर्द से निजात पाने के भारतीय कप्तान को अपने दाएं हाथ को जोर से हिलाते हुए देखा जा सकता था।
धोनी ने इसके बाद स्पिनरों का सामना करने का फैसला किया और 10 मिनट और नेट पर बल्लेबाजी की। टीम प्रबंधन से कहा है कि धोनी ठीक है और कुछ भी गंभीर नहीं है।
स्थानीय अधिकारी विक्की बंगा ने बताया कि धोनी ठीक है और इस घटना के कुछ देर बाद वह टीम होटल के लिए रवाना हो गया।
गौरतलब है कि पिछले वनडे की पूर्व संध्या पर धोनी को अपने गृहनगर रांची में अभ्यास सत्र के दौरान इसी तरह अंगूठे पर चोट लगी थी। (एजेंसी)

Trending news