आतंकवाद से लड़ेंगे भारत-यूरोपीय संघ
Advertisement

आतंकवाद से लड़ेंगे भारत-यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ आतंकवाद निरोधक, साइबर सुरक्षा और जलदस्यु निरोधक जैसे अभियानों में भारत के साथ संबंध बढ़ाने को इच्छुक है और दोनों पक्ष समान एजेंडे की रूपरेखा तैयार करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

ब्रुसेल्स : यूरोपीय संघ आतंकवाद निरोधक, साइबर सुरक्षा और जलदस्यु निरोधक जैसे अभियानों में भारत के साथ संबंध बढ़ाने को इच्छुक है और दोनों पक्ष समान एजेंडे की रूपरेखा तैयार करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

 

यूरोपीय संघ के विदेश कार्य सेवा के मुख्य संचालन अधिकारी डेविड ओ. सुलीवान ने भारतीय पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘हम आतंकवाद निरोधक, जलदस्यु निरोधक अभियानों और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। हम समान एजेंडे की पहचान करने के स्तर में हैं।’

 

यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने आतंकवाद निरोधक के मुद्दे पर कहा कि दोनों पक्षों की संबंधित एजेंसियां सहयोग बढ़ाने के लिए एकदूसरे का सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और यूरोपीय पुलिस ने गत कुछ समय के दौरान बैठकें की हैं। इसके साथ ही सीबीआई के साथ वार्ताएं भी हुई हैं। (एजेंसी)

Trending news