थाईलैंड में बाढ़ से 427 लोगों की मौत
Advertisement
trendingNow13389

थाईलैंड में बाढ़ से 427 लोगों की मौत

थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में उत्तरी हिस्से से पानी बढ़ने के साथ ही अलर्ट जारी कर दिया गया है जबकि देश में भयावह बाढ़ की भेंट चढ़ने वालों की संख्या बुद्धवार को 400 को पार कर गई।


बैंकॉक : थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में उत्तरी हिस्से से पानी बढ़ने के साथ ही अलर्ट जारी कर दिया गया है जबकि देश में भयावह बाढ़ की भेंट चढ़ने वालों की संख्या बुद्धवार को 400 को पार कर गई।
राजधानी में तटबंध पानी का प्रवाह रोकने में असफल रहा। प्रमुख राम इंट्रा मार्ग पर पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को उसपर यातायात बंद हो गया था। अधिकारियों के अनुसार देश में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बुद्धवार को 427 हो गई जबकि महज एक दिन पहले मंगलवार को मृतकों की संख्या 42 थी। बैंकाक से किसी के मरने की खबर नहीं है।

 

बैंकाक में सुखमवित मार्ग बाढ़ की चपेट में नहीं आया है। इस मार्ग के दोनों ओर ऊंचे-ऊंचे अपार्टमेंटों में भारतीयों समेत ज्यादातर विदेशी रहते हैं। बाढ़ की वजह से लोग जमाखोरी करने लगे है। पिछले कुछ सप्ताहों से सब्जियों, चावल, अंडों आदि के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। (एजेंसी)

Trending news