न्यूट गिंगरिच रिपब्लिकन प्रत्याशियों में सबसे आगे
Advertisement

न्यूट गिंगरिच रिपब्लिकन प्रत्याशियों में सबसे आगे

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष न्यूट गिंगरिच राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

वॉशिंगटन : अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष न्यूट गिंगरिच राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

 

एक ताजा सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि गिंगरिच अपने सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी मिट्ट रोम्नी से तीन प्रमुख राज्यों आयोवा, दक्षिणी कैरोलिना और फ्लोरिडा में आगे चल रहे हैं।

 

कुछ ही सप्ताह पहले मैसाचुसेट्स के गवर्नर रोम्नी को नवंबर 2012 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में बराक ओबामा को टक्कर देने के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारों में सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था।
हालांकि रोम्नी न्यू हैंपशर में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।  (एजेंसी)

 

Trending news