पाकिस्तान में 9 साल की बच्ची से गैंगरेप
Advertisement
trendingNow140711

पाकिस्तान में 9 साल की बच्ची से गैंगरेप

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है।

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। अस्पताल में भर्ती इस बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार बीते बुधवार को बहावलपुर में तीन लोगों ने बच्ची के साथ बलात्कार किया। उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका उपचार कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि खून बह जाने और अंदरूनी चोटों की वजह से उसकी हालत गंभीर है।
चिकित्सा जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच लोगों के नाम लड़की की मां ने बताए हैं।
लड़की बुधवार सुबह से लापता थी और बाद में अचेत अवस्था में पाई गई। स्थानीय थाना प्रमुख इरशाद जोइया ने कहा कि अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया है। पुलिस को सूचना मिली है कि ये सभी लोग दूसरे गांव की ओर भाग गए हैं।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दूसरी कक्षा की छात्रा को मंजूराबाद इलाके में उसके घर के सामने से तीन महिलाओं और एक पुरूष द्वारा अगवा किया गया।
ये लोग उसे अपने तय स्थान पर ले गए जहां तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस लड़की को पीटा भी गया और उसी के घर के सामने छोड़ दिया गया।
मानवीय समाज को शर्मसार करने देने वाली यह घटना दिल्ली में 23 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हैवानियत का व्यवहार किए जाने की वारदात के कुछ दिनों बाद हुई है। (एजेंसी)

Trending news