भारतीय जेलों में 428 पाकिस्तानी बंद हैं: पाक
Advertisement
trendingNow124378

भारतीय जेलों में 428 पाकिस्तानी बंद हैं: पाक

सरकार ने आज संसद को सूचित किया कि 85 मछुआरों सहित कुल 428 पाकिस्तानी नागरिक भारतीय जेलों में बंद हैं।

इस्लामाबाद : सरकार ने आज संसद को सूचित किया कि 85 मछुआरों सहित कुल 428 पाकिस्तानी नागरिक भारतीय जेलों में बंद हैं। विदेश राज्य मंत्री मलिक अमाद खान ने संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी नागरिकों में 81 बंदी वे हैं जो फिलहाल जम्मू कश्मीर की जेलों में हैं। इसके अलावा 18 पाकिस्तानी कैदियों की सजा पूरी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी बंदियों की भारतीय जेलों से शीघ्र रिहाई के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के माध्यम से भारत के विदेश मंत्रालय से उन पाकिस्तानी बंदियों को स्वदेश भेजने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है।
खान ने कहा कि विदेश मंत्रालय को जब भी पाकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी की खबर मिलती है, वह तत्काल भारतीय प्राधिकारियों के समक्ष उनका मामला उठाता है और बंदियों को काउंसेलर तक पहुंच मुहैया कराने का अनुरोध करता है।
विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि हर स्तर पर भारत के साथ ऐसे मामले उठाए जाते हैं। दोनों देश हर साल जनवरी और जुलाई में एक दूसरे को बंदियों की सूची देते हैं। (एजेंसी)

Trending news