भारत की यात्रा पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे
Advertisement
trendingNow143875

भारत की यात्रा पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे दो दिन की निजी यात्रा पर भारत के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान वह बोधगया और तिरुपति में पूजा करेंगे। इस दौरान भारतीय नेताओं से मिलने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है।

कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे दो दिन की निजी यात्रा पर भारत के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान वह बोधगया और तिरुपति में पूजा करेंगे। इस दौरान भारतीय नेताओं से मिलने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है।
अधिकारियों ने यहां बताया कि राष्ट्रपति बोधगया और तिरुपति जाएंगे। राजपक्षे की यह नितांत निजी यात्रा होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजपक्षे नई दिल्ली नहीं जाएंगे और उन अटकलों को खारिज किया कि श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की अगली बैठक में अमेरिका के प्रस्ताव पर नई दिल्ली का समर्थन हासिल करने के लिए राष्ट्रपति कुछ भारतीय नेताओं से बातचीत कर सकते हैं।
भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रसाद करियावसम ने कहा कि निजी यात्रा होने के बावजूद भारतीय अधिकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति को भारतीय अधिकारी पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराएंगे।’ चेन्नई में कुछ संगठन राजपक्षे की यात्रा का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने भारत सरकार से इसे रद्द करने की मांग की है। (एजेंसी)

Trending news