मास्को में `हैलोवीन` वीडियो पर प्रतिबंध बरकरार
Advertisement

मास्को में `हैलोवीन` वीडियो पर प्रतिबंध बरकरार

रूस में मास्को की पंचायत न्यायालय ने यू-ट्यूब पर प्रसारित होने वाले हैलोवीन थीम्ड वीडियो पर प्रतिबंध बरकरार रखा है।

मास्को : रूस में मास्को की पंचायत न्यायालय ने यू-ट्यूब पर प्रसारित होने वाले हैलोवीन थीम्ड वीडियो पर प्रतिबंध बरकरार रखा है। वीडियो प्रसारण पर नजर रखने वाली एक संस्था ने इस वीडियो पर आत्महत्या को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसे रूस में प्रतिबंधित करने का अनुरोध किया था।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, प्रतिबंध को लेकर यू-ट्यूब ने फरवरी में अपनी याचिका दायर की थी। तीन मिनट की इस वीडियो में रेजर, रूई और नकली खून का उपयोग कर नकली कलाई काटने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है। रूस में इस वीडियो पर प्रतिबंध लगा रहेगा, लेकिन इसकी प्रतियां यू-ट्यूब पर अभी भी पहुंच रही हैं।
ज्ञात हो कि प्रशिक्षण देने वाले इस वीडियो पर सबसे पहले रूस के `कन्जयूमर राइट्स प्रोटेक्शन सर्विस` ने मुकदमा किया था। सरकारी एजेंसियों ने पिछली शरद ऋतु (सितंबर से नवंबर) के बीच एक ऐसा कानून बनाया था, जिसके तहत अदालत का सहारा लिए बिना आत्महत्या को बढ़ावा देने वाले, बाल यौन शोषण और मादक पदार्थो के सेवन को बढ़ावा देने वाली वेबसाइटों पर प्रतिबंधित लगाया जा सकता है।
स्वतंत्र रूप से निगरानी रखने वाली वेबसाइट `रुब्लैकलिस्ट डॉट नेट` ने पुष्टि की है कि वर्तमान में रूस में करीब 19700 वेबसाइट काली सूची में डाल दी गई हैं और इनमें से 97 प्रतिशत वेबसाइटें दोषपूर्ण तकनीकों की शिकार हैं। (एजेंसी)

Trending news